दुर्ग । जिले में सड़क हादसे में एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। रिसामा गांव में 6 दिसंबर की शाम दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। एक बाइक पर उत्तम चंद्राकर (38) थे जिनकी डेथ हो गई। वह क्रेडा विभाग के क्लस्टर टेक्नीशियन थे। दूसरी बाइक पर सवार मिथिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। घायल युवक को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों और विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। बताया जा रहा है दूसरा बाइक सवार नशे में था। 6 दिसंबर की शाम करीब 3:55 बजे रिसामा स्थित एमएस फ्यूल्स के पास एक मोड़ पर हुई। विनायकपुर (अंडा) के रहने वाले उत्तम चंद्राकर अपने हेल्पर टीलेश साहू के साथ ग्राम घुपसीडीह में विभागीय काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।
हेल्पर टीलेश साहू ने बताया कि वे अपनी सामान्य गति में सही दिशा में जा रहे थे। तभी रिसामा निवासी मिथिलेश यादव अपने एक साथी के साथ गलत साइड से अनियंत्रित गति में आया और सीधे उत्तम चंद्राकर की बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद उत्तम चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
धमतरी का 'नगरी' बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब: 250 किसानों ने थामा वैज्ञानिक खेती…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को जल्द ही एक बड़ी आधारभूत सौगात मिलने जा…
भोपाल के ESIC अस्पताल के उन्नयन और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की मांग की केंद्रीय मंत्री…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 10वें अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई…
इंदौर इंदौर में आयोजित कॉन्क्लेव ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), स्वच्छ ऊर्जा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के…
सागर/ जैसीनगर जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार में शादी के तीसरे ही दिन…