छत्तीसगढ़

Rajnandgaon: केंद्रीय बजट 2026 सभी वर्गों को सशक्त करने वाला दूरदर्शी बजट – संभव बैद

➡️ भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष ने मोदी सरकार के बजट की जमकर की सराहना

राजनांदगांव।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष संभव बैद ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला, विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास, आर्थिक मजबूती और आम नागरिक के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

श्री बैद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्र की आर्थिक मजबूती उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बजट 2026 में दूरदर्शी सोच के साथ ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास रोजगार सृजन स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा डिजिटल इंडिया को मजबूत करने जैसे प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। श्री बैद ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना उसकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार की यह प्रतिबद्धता भी स्पष्ट होती है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे। बजट 2026 एक संतुलित, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट है जो भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी देश के हर वर्ग के साथ मिलकर इस बजट के माध्यम से नए भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

Read Also: Rajnandgaon: “साधन से समाधान तक की स्वर्णिम यात्रा है केंद्रीय बजट” — दीपेश शेंडे

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

2 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

2 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

2 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

2 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

3 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

3 hours ago