राजनांदगांव, लग्जरी कार पर स्टंट करते हुए एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में जाने वालों पर बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 वाहन मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं एसपी अंकिता शर्मा ने ऐसी हरकत करने वाले नाबालिगों व उनके पालकों को समझाइश भी दी है। पूरे मामले का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें 5 गाड़ियों में सवार एक स्कूल के छात्र-छात्राएं कार से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए फेयरवेल पार्टी में शामिल होने निजी होटल जा रहे थे।
सोशल मीडिया में इस स्टंट का वििडयो तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद बसंतपुर पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने कार के ड्राइवर राजू उर्फ महताब खान, नरेश कुमार साहू, रिषभ कुमार और कार के मालिक रवि देवांगन और आशीष गुप्ता को मंगलवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इधर एसपी अंकिता शर्मा ने ऐसी हरकत करने वाले सभी नाबालिगों को उनके पालकों के साथ बुलाकर समझाइश दी।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…