प्रदेश में राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय, डॉ. मुरुगन, माया, बंशीलाल, उमेश नाथ नामांकन दाखिल किया

भोपाल

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा के डॉ. एल. मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर, उमेश नाथ महाराज और माया नारोलिया ने विधानसभा में नामांकन दाखिल किया। चारों उम्मीदवार के प्रस्तावक सीएम डॉ. मोहन यादव हैं।

आप को बता दें कि मप्र की पांच राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। बुधवार को भाजपा ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थे जो आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सहित केंद्रीय मंत्री डाण् एल मुरुगन और उमेश नाथ महाराज तथा बंसीलाल गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अशोक सिंह के नाम पर दांव खेला है। उम्मीद है कि ये सभी प्रत्याशी दोपहर बाद नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मौजूदा समीकरणों के हिसाब से मप्र की चार सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत तय लग रही है। यह बता दें कि प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा की ओर धर्मेन्द्र प्रधानए डाण् एल मुरुगनए अजय प्रताप सिंहए कैलाश सोनी और कांग्रेस से राजमणि पटेल शामिल हैं।

वीडी शर्मा से की मुलाकात
वहीं राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरूगन, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया ने आज एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीड शर्मा से मुलाकात की साथ वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरूगन, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंसीलाल गुर्जर एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हेतु प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने क्या कहा
तो वहीं इस मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना और समर्पित कार्यकर्ता को अवसर देने का काम भाजपा करती है। बहुत योग्य चयन किया गया है। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।"

आईपीएस अधिकारी और श्रम आयुक्त कराएंगे राज्यसभा चुनाव
कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक सिंह दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे। अशोक के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे विधानसभा में मौजूद रहेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के बजाय इस बार आईएएस अधिकारी और श्रम आयुक्त संजय गुप्ता राज्यसभा चुनाव कराएंगे। निर्वाचन आयोग ने गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया है।  

कल होगी नामांकन की जांच, 27 को मतगणना
बता दें राज्यसभा चुनाव का नामांकन आज दाखिल किए जाएंगे। नामांकन की जांच 16 फरवरी को होगी। 20 फरवरी तक कैंडिडेट्स अपने नाम वापस ले सकते हैं। 27 फरवरी को मतदान होगा और 27 को ही शाम पांच बजे मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मालूम हो कि राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों की ओर से अप्रत्यक्ष तौर पर किया जाता है। राज्यसभा एक स्थायी सदन है। इसके एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में रिटायर हो जाते हैं, जिससे सदन के कामकाज में निरंतरता बनी रहती है। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है।

मध्यप्रदेश से अभी ये हैं राज्यसभा में सदस्यत
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। आठ पर बीजेपी और तीन पर कांग्रेस का कब्जा है। पांच सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं। इन सीटों पर अभी बीजेपी के धर्मेंद्र प्रधान, एल मुरुगन, कैलाश सोनी और अजय प्रताप सिंह हैं। वहीं, कांग्रेस के राजमणि पटेल हैं। प्रधान और मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं। केएल मुरुगन एमपी से थावर चंद गहलोत की सीट पर चुने गए थे, जब उन्हें 2021 में केरल का राज्यपाल बना दिया था। एमपी से बीजेपी के राज्यसभा सांसद में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमिज्ञा वाल्मिकी, कविता पाटीदार और सुमेर सिंह सोलंकी हैं। सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 2026 तक है। कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मिकी का कार्यकाल 2028 तक है। भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का कार्यकाल दो अप्रैल 2024 को खत्म होगा।

कांग्रेस से राजमणि की सीट होगी खाली
कांग्रेस से राज्यसभा में विवेक तन्खा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राजमणि पटेल हैं। जानकारी के मुताबिक, राजमणि पटेल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खाली हो रहा है। दिग्विजय सिंह 2026 और विवेक तन्खा का 2028 तक राज्यसभा में अभी रहेंगे। राजमणि पटेल की सीट पर कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

11 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

13 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

14 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

14 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

14 hours ago