रानी कमलापति से रीवा के लिए चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

भोपाल

 भाई-बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर आते हैं। ट्रेन में चढ़ने-उतरने की भारी आपाधापी रहती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसी सिलसिले में 17 अगस्त को रीवा-रानी कमलापति के मध्य एक-एक ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के बीना, विदिशा स्टेशन पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे।

यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट रक्षाबंधन स्पेशल 17 अगस्त शनिवार को रीवा स्टेशन से 12:30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए शाम 6:45 बजे बीना, 7:50 बजे विदिशा और 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 02189 रानी कमलापति- रीवा सुपरफास्ट रक्षाबंधन स्पेशल 17 अगस्त शनिवार को रानी कमलापति स्टेशन से 10:15 बजे प्रस्थान कर, 11:08 बजे विदिशा, अगले दिन 12.20 बजे बीना पहुंचकर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन सफर के दौरान दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, मुडवारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी।

यह रहेगी कोच की स्थित
इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार और 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

नई ट्रेन का टाइम-टेबल
ट्रेन नंबर 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अगस्त से रीवा से प्रत्येक शनिवार और सोमवार रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर सतना 23:25 बजे, मैहर 23:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 00:50 बजे, जबलपुर 02:10 बजे, नरसिंहपुर 03:28 बजे, गाडरवारा 03:58 बजे, पिपरिया 04:33 बजे, इटारसी 05:50 बजे, नर्मदापुरम 06:18 बजे, रानी कमलापति 07:28 बजे और सुबह 08:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: train

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

1 hour ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

1 hour ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

1 hour ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

2 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

2 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

3 hours ago