RCB vs KKR मैच के टिकट आज से उपलब्ध, शहीद वीर नारायण स्टेडियम में होगा मुकाबला

रायपुर.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के रायपुर में होने वाले पहले होम मैच, जो 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेला जाएगा, की टिकट बिक्री ऑनलाइन शुरू हो गई है. वहीं, 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच के टिकट कल यानी 4 मई से उपलब्ध होंगे. दोनों मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे.

फैंस टिकट RCB की वेबसाइट https://shop.royalchallengers.com/ticket पर खरीद सकते हैं. टिकट विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध होंगे, जिससे प्रशंसकों को कई विकल्प मिलेंगे. नॉन-हॉस्पिटैलिटी स्टैंड्स के टिकट ₹2,500 और ₹3,500 में उपलब्ध होंगे, जबकि हॉस्पिटैलिटी टिकट ₹8,000 में उपलब्ध रहेंगे. प्रत्येक यूजर अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है.

व्हाट्सएप पर आएगा m-ticket
टिकट को ‘My Tickets’ सेक्शन के माध्यम से दोस्तों और परिवार के साथ साझा किया जा सकता है, जिसमें सीट चुनकर प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर जोड़ना होगा. m-ticket व्हाट्सऐप के जरिए भेजा जाएगा और इसे केवल एक बार (मैच शुरू होने से छह घंटे पहले तक) ट्रांसफर किया जा सकता है.

स्टेडियम में रहेंगी ये सुविधाएं
सुरक्षित और सुगम मैच डे अनुभव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. स्टेडियम में दो मेडिकल कमांड सेंटर, छह फर्स्ट एड सेंटर और छह एम्बुलेंस तैनात रहेंगी. गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे, जबकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. पार्किंग के लिए छह निर्धारित ज़ोन बनाए गए हैं, जिनकी एंट्री संबंधित गेट्स से जुड़ी होगी. कुछ वस्तुएं, जैसे खतरनाक सामग्री, प्रतिबंधित सामान और बाहर का खाना-पीना स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पूरी सूची के लिए प्रशंसकों को अपने टिकट का संदर्भ लेने की सलाह दी गई है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीईओ बोले…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीईओ राजेश मेनन ने कहा, ”हम रायपुर में ये मैच आयोजित कर बेहद खुश हैं और छत्तीसगढ़ के प्रशंसकों को एक यादगार मैच अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं. हमें पूरे भारत में प्रशंसकों का जबरदस्त समर्थन मिलता है और टीम को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर उनसे जुड़ना हमेशा खास होता है. इन मैचों के आयोजन में सहयोग के लिए हम छत्तीसगढ़ सरकार, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और बीसीसीआई का आभार व्यक्त करते हैं और हमने सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर प्रशंसकों के लिए एक सहज और आनंददायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए काम किया है.”
बता दें, टॉस से पहले एक छोटा प्री-मैच एंटरटेनमेंट सेगमेंट भी आयोजित किया जाएगा. टिकट से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए प्रशंसक 8884864040 पर संपर्क कर सकते हैं।

Admin

Recent Posts

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि…

25 minutes ago
उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

भोपाल  सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…

25 minutes ago
युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार…

30 minutes ago
भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

1 hour ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

2 hours ago