भोपाल
विधानसभा निर्वाचन- 2023
आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में उपजिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के छठवें चरण के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की उपस्थिति में आज समापन हुआ। अंतिम चरण में 140 से अधिक अधिकारियों ने विधानसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
972 से अधिक अधिकारियों को 9 चरणों में दिया गया प्रशिक्षण
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों को लेकर 12 जून से शुरू हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निग अधिकारियों के सर्टिफकेशन प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का 27 जुलाई को समापन हुआ। 9 चरणों में 972 से अधिक अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह उपस्थित थे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…