जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजितसुशासन तिहार 2026” आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में जांजगीरचांपा जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम तिलई में आयोजित शिविर में ग्राम मुरलीडीह निवासी  त्रिवेणी रात्रे को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्के मकान की चाबी प्रदान की गई। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रही त्रिवेणी रात्रे के लिए यह अवसर बेहद खुशी और संतोष लेकर आया।

 त्रिवेणी रात्रे ने बताया कि उनका परिवार पहले कच्चे मकान में निवास करता था, जहां बारिश के दौरान पानी टपकने और गर्मी के मौसम में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पक्का घर मिलने से परिवार में आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

  रात्रे ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम लोगों के लिए राहत और खुशियों का माध्यम बनकर सामने आया है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।

Admin

Recent Posts

CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

CG : लक्ष्मी साहू को नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी …

रायपुर। राज्य सरकार ने लक्ष्मी साहू (रामटेके) को छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त…

5 minutes ago
CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई…

9 minutes ago
CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

CG : महिला विधायक रेत उत्खनन रोकने आधी रात पहुंच गई खदान …

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस…

14 minutes ago
CG : दारू पार्टी धान संग्रहण केंद्र में, जिम्मेदार अधिकारी काट रहे फोन …

CG : दारू पार्टी धान संग्रहण केंद्र में, जिम्मेदार अधिकारी काट रहे फोन …

बालोद। जिले में जिला विपणन विभाग के कर्मचारियों का कारनामा सामने आया है, जिन्होंने सरकारी…

24 minutes ago
CG : टिकट महंगी हुई नंदनवन जू और जंगल सफारी की …

CG : टिकट महंगी हुई नंदनवन जू और जंगल सफारी की …

रायपुर। नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब…

29 minutes ago
मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई…

29 minutes ago