आईएएस पी नरहरि द्वारा लिखित ‘पानी पानी’ गीत एवं ‘राम का राज्याभिषेक’ पुस्तक का विमोचन

भोपाल
राजधानी भोपाल में आज एक गरिमामयी समारोह में आई ए एस पी नरहरि द्वारा लिखित गीत "पानी पानी" और पी नरहरि एवं मोटिवेशनल स्पीकर राकेश चंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक "राम का राज्याभिषेक" का विमोचन प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के कर कमलों से हुआ | कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नरहरि को इस पुस्तक को लिखने में लगभग 1 वर्ष का समय लगा। महागाथा प्रोडक्शन के  प्रमुख ऋषिकेष पांडेय और आकांक्षा दुबे इस पुस्तक के संपादक हैं, वही गीत “पानी पानी” के म्यूजिक डायरेक्टर भी ऋषिकेष पांडेय है।

ऋषिकेष पांडेय ने बताया कि जल ही जीवन है और जीवन ही धर्म है की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए हमने पी नरहरि जी के मार्गदर्शन में जल संरक्षण की दिशा में "जल जीवन उत्सव” कैंपेन को वर्षों तक सतत रूप से चलाते हुए मध्यप्रदेश को समर्पित करने का निश्चय किया है, वही दूसरी ओर जब बात धर्म की हो तो ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर पर "राम का राज्याभिषेक" पुस्तक आमजन को राम के जीवन, राम के व्यक्तित्व को सरलता के साथ जानने मे खासी मदद करेगी।

माह सितंबर में महागाथा प्रोडक्शन के बैनर तले "राम का राज्याभिषेक" फिल्म की शूटिंग भी ओरछा में होने जा रही है जिसे साउथ फ़िल्म इण्डस्टी के प्रोडूसर भरत चौधरी प्रोड्यूस कर रहे है। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल चले हम, किसान आदि गीत के म्यूजिक डायरेक्टर ऋषिकेश पांडेय तेलुगु फिल्म अहिंसा में को-प्रोड्यूसर एवं म्यूजिक प्रोडूसर रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी धार्मिक स्थलों के महत्व को लोगो तक आसानी से पहुंचाने की दिशा में जुटे "महागाथा" के प्रयासों से प्रभावित हैं, जल संरक्षण और धार्मिक स्थानों के महत्व से जुड़ी महागाथा की इस यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने १६ जून को उज्जैन में शिप्रा किनारे "सदा नीरा" गीत को लॉन्च किया था ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : स्कूल परिसरों में शेड की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को हो रही परेशानी…

राजनांदगांव : स्कूल परिसरों में शेड की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को हो रही परेशानी…

राजनांदगांव| जिले के कई स्कूलों में पर्याप्त छायादार व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को गर्मी…

59 seconds ago
CG : रायपुर एयरपोर्ट में विमान से टकराई पक्षी …

CG : रायपुर एयरपोर्ट में विमान से टकराई पक्षी …

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से आज सुबह दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया के विमान…

2 minutes ago
राजनांदगांव : अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति ; सीटी स्कैन डिजिटल एक्स-रे और आरओ प्लांट की तैयारी…

राजनांदगांव : अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति ; सीटी स्कैन डिजिटल एक्स-रे और आरओ प्लांट की तैयारी…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए जीवनदीप…

3 minutes ago
राजनांदगांव : बर्ड वॉक… मनगटा में मिले 600 पक्षी, इनमें वूली-नेक्ड स्टॉर्क भी शामिल…

राजनांदगांव : बर्ड वॉक… मनगटा में मिले 600 पक्षी, इनमें वूली-नेक्ड स्टॉर्क भी शामिल…

राजनांदगांव| मनगटा पार्क में वन विभाग का बर्ड वॉक कार्यक्रम हुआ। जिसमें डोंगरगढ़, ठेलकाडीह, राजनांदगांव,…

6 minutes ago
राजनांदगांव : योग दिवस पर दिग्विजय स्टेडियम में मुख्य आयोजन…

राजनांदगांव : योग दिवस पर दिग्विजय स्टेडियम में मुख्य आयोजन…

राजनांदगांव| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…

8 minutes ago
CG : लड़के ने 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप, गिरफ्तार …

CG : लड़के ने 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप, गिरफ्तार …

सक्ती। जिले से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। सक्ती थाना क्षेत्र…

9 minutes ago