रीवा की आयुषी वर्मा बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, मेहनत से रचा इतिहास

रीवा
 मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली छात्रा आयुषी वर्मा ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा में उन्होंने देशभर में 24वीं रैंक हासिल की है। छात्रा का सिलेक्शन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। यूपीएससी सीडीएस का रिटेन एग्जाम देने बाद उनके 5 इंटरव्यू हुए जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। आयुषी वर्मा ने स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही सेना में जाने का मन बना लिया था।

पोस्टर देखकर किया सेना में जाने का फैसला
आयुषी वर्मा ने कहा कि जब मैं स्कूल जाती थी उसे समय रीवा की रहने वाली अवनी चतुर्वेदी का सिलेक्शन भारतीय वायुसेना में हुआ था। उनके सिलेक्शन के बाद पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे। इस होर्डिंग्स और पोस्टर को देखकर ही मैंने सोचा था कि मैं भी सेना में जाऊंगी। आयुषी वर्मा ने बताया कि वह ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद संभालेंगी।

रीवा में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए इंदौर गईं। इंदौर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सीडीएस का एग्जाम दिया और उसमें सफलता हासिल कर भारतीय सेना में शामिल हुई हैं। आयुषी ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही सीडीएस की तैयारी शुरु कर दी थी। वह अपना ज्यादातर वक्त किताबों के साथ ही गुजारती थीं।

कैसा है फैमिली बैकग्राउंड
आयुषी वर्मा के पिता रमेश वर्मा एक विद्यालय में सपोर्ट टीचर हैं। उन्होंने कहा कि आयुषी बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी तेज थी। पढ़ाई के अलावा वह जूडो-कराटे की भी अच्छी खिलाड़ी है। उसने अपना एक लक्ष्य निर्धारित किया और जमकर पढ़ाई की और मेहनत का परिणाम है कि वह सीडीएस जैसी परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। आयुषी की मां का नाम ममता वर्मा है और वह गृहणी हैं।

मां ममता वर्मा ने कहा कि मेरा बेटा भी सेना में जाना चाहता था। उसने भी सीडीएस की परीक्षा पास कर ली थी लेकिन कुछ मेडिकल कारणों के वजह से नहीं जा पाया। आज बेटी ने उन सपनों को साकार कर दिया है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Armytop-news

Recent Posts

CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

जांजगीर-चांपा। जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए…

16 minutes ago
CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने जनपद पंचायत और कृषि विभाग कार्यालय में हुई एसी कॉपर…

23 minutes ago
CG : शराब में मिलावट: व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार…

CG : शराब में मिलावट: व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार…

महासमुंद । महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचने का…

27 minutes ago
CG : मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

CG : मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जल संरक्षण…

31 minutes ago
BSP से 100 टन लोहा चोरी का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में; ट्रांसपोर्टर फरार

BSP से 100 टन लोहा चोरी का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में; ट्रांसपोर्टर फरार

भिलाई नगर. पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत हथखोज के एक यार्ड में पुलिस की दबिश में…

31 minutes ago
उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन

उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन

भोपाल उर्दू के प्रसिद्ध शायद बशीर बद्र का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे…

36 minutes ago