अमरपाटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर छोड़ी नहीं जायेगी
भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल के प्रयासों से बाणसागर बाँध परियोजना के आरवीसी एवं एलवीसी स्लूस गेट और रेडियल गेटों के पानी रिसाव को रोकने के लिये राज्य शासन ने 26 करोड़ 62 लाख रूपये की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अमरपाटन क्षेत्र की 3 सड़कों के निर्माण के लिये करीब 8 करोड़ 58 लाख रूपये की मंजूरी दी गई है।
राज्य शासन की स्थाई समिति की 250वीं बैठक में इन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। राज्य मंत्री पटेल ने बताया कि सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर छोड़ी नहीं जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे कराये जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इन कार्यों की माँग लंबे समय से की जा रही थी।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…