ट्रक चालकों से RTO कर रहा अवैध वसूली, जबलपुर में गुस्साए ड्राईवरों ने किया हंगामा

जबलपुर

 जबलपुर में आरटीओ विभाग को ट्रक ड्राईवर्स से अवैध वसूली करनी भारी पड़ गई। दरअसल, RTO का अमला जबलपुर को रायपुर से जोड़ने वाले NH30 पर बरेला के पास अवैध वसूली कर रहा था, जहां सिर्फ बाहरी राज्यों के ट्रक रोके जा रहे थे और सभी कागज़ात होने के बावजूद हर ट्रक चालक से दो-दो हज़ार रुपयों की मांग की जा रही थी। इस दौरान चैकिंग में शामिल होमगार्ड जवानों ने ट्रक ड्राईवर्स ने उनके वाहनों के दस्तावेज जब्त कर लिए।

चालकों ने किया हंगामा

वहीं, रविवार को रोके गए ट्रक ड्राईवर्स को वसूली के लिए शाम 5 बजे तक रोक दिया गया। जब चालकों ने सभी वैलिड डॉक्यूमेंट होने का हवाला देकर पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरटीओ के अमले में शामिल होमगार्ड के जवानों ने उनसे मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के बाद ट्रक ड्राईवर्स ने आपा खो दिया और आक्रोश में आकर हंगामा शुरु दिया। हंगामा बढ़ने पर आरटीओ अमले में शामिल एसआई अक्षय पटेल एक निजी गाड़ी से भाग खड़ा हुआ जबकि बाकी बचे लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ।

पुलिस ने दी समझाइश

इधर, हंगामे की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने ट्रक ड्राईवर्स को उनके दस्तावेज वापिस दिलवाए। वहीं, बरेला थाना पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरटीओ अमले में शामिल सिपाहियों को समझाइश दी है कि आइंदा वो इस तरह की हरकत ना करें क्योंकि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के बिना इस तरह की कार्रवाई करने का अधिकार नहीं हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

45 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago