राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएएस अवार्ड के बाद बैच इयर हुआ अलाट

भोपाल

डीओपीटी ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएएस अवार्ड करने के बाद उन्हें बैच इयर अलाट कर दिया है। वर्ष 2021 और 2022 की डीपीसी के बाद आईएएस बनने वाले अफसरों को 2016 से 2018 तक के बैच आवंटित किए गए हैं। इस बैच आवंटन में अफसरों को तीन से नौ साल तक की अवधि का फायदा मिला है।

वर्ष 2021 की डीपीसी के आधार पर आईएएस अवार्ड पाने वाले अफसरों में 15 को वर्ष 2016 का कैडर आवंटित हुआ है। इन अफसरों की वरिष्ठता 2015 बैच की विदिशा मुखर्जी के बाद शुरू हुई है। इस तरह वर्ष 2016 के बैच में शामिल किए गए अफसरों में राजेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना, मल्लिका निगम नागर, अजीजा सरशार जफर, सपना पंकज सोलंकी, मंजुषा विक्रांत राय, संघमित्रा गौतम, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी के नाम हैं।

वर्ष 2022 की डीपीसी में सिलेक्ट घोषित किए गए अफसरों को वर्ष 2017 और वर्ष 2018 बैच आवंटित किए गए हैं। इनमें देवेंद्र कुमार नागेंद्र और मनोज कुमार सरियाम को वर्ष 2017 का बैच दिया गया है। वहीं जीएस धुर्वे, राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ओहरिया, संदीप केरकेट्टा, अंजलि जोसेफ, रेखा राठौर, नवीत कुमार धुर्वे, सोजान सिंह रावत, वंदना शर्मा और अर्चना सोलंकी को वर्ष 2018 का बैच आवंटित किया गया है।

डीओपीटी के आदेश में कुछ अफसरों द्वारा हाईकोर्ट में दायर केस के फैसले के आधार पर भी निर्णय लिए जाने की बात कही गई है। कोर्ट में सीनियरिटी को लेकर जिन अफसरों ने केस लगा रखे हैं उनमें कमल नागर, नारायण प्रसाद नामदेव, विनय निगम, अरुण परमार, राजेश ओगरे, विवेक श्रोत्रिय, भारती ओगरे, डॉ वरद मूर्ति मिश्रा के नाम शामिल हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

3 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago