एम.पी. ट्रांसको के 220 केवी विदिशा सबस्टेशन पर हुई सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला

एम.पी. ट्रांसको के 220 केवी विदिशा सबस्टेशन पर हुई सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला

भोपाल

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के अंतर्गत विदिशा जिले के 220 केवी विदिशा सबस्टेशन पर सुरक्षा एवं सबस्टेशन संचालन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री शेखर फटाले एवं कार्यपालन अभियंता श्री संजय श्रीवास्तव ने सबस्टेशन मेंटेनेंस एवं आपरेशन कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं को बिंदुवार समझाया।

सुरक्षित एवं व्यवहारिक कार्य प्रणाली पर दिया जोर

कार्यशाला में कार्यस्थल पर लापरवाही रोकने के महत्व पर विशेष जोर देते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के लिये व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी, जिससे कार्मिकों एवं उपकरणों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एम.पी. ट्रांसको की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के अंतर्गत निर्धारित स्टेंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर(एसओपी) एवं सेफ्टी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया गया।

इस कार्यशाला में सबस्टेशन के अभियंता एवं नियमित व आउटसोर्स तकनीकी कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत पारेषण बनाए रखने के लिये समन्वित टीमवर्क के प्रति जागरूक भी किया गया।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: MP Transco

Recent Posts

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…

1 minute ago
राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव | डोंगरगांव में बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने की घटना…

9 minutes ago
CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल…

11 minutes ago
राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव , जिले में नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से कीटनाशकों का व्यापार करने वाले…

12 minutes ago
CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की…

15 minutes ago
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण…

17 minutes ago