सरपंच ने बदली विदिशा जिले में गांव की सूरत, दूर किया जल संकट

विदिशा
महज 21 वर्ष 6 दिन की उम्र में सरपंच बनकर देश के सबसे युवा सरपंच बनने वाले अनिल यादव ने एक साल के भीतर गांव में वो काम कर दिखाया जो कई लोग पांच साल में नही कर पाते। विदिशा जिले की सिरोंज जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरेखों के सरपंच अनिल ने गांव में जल संकट को देखते हुए आठ माह के भीतर तीन अमृत सरोवर, चार स्टाप डैम और दस खेत तालाब बना दिए, जिसके चलते इस गांव में पहली बार किसान धान की फसल लेने लगे हैं। जल जीवन मिशन के तहत इस पंचायत को जल संतृप्त का दर्जा दिया गया है। जिला पंचायत ने युवा सरपंच के कार्यों को देखते हुए इस पंचायत में लर्निंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया है ताकि जिले के दूसरे सरपंच भी यहां आकर कुछ सीख सके।

दिलचस्प है सरपंच बनने की कहानी

युवा सरपंच अनिल बताते है कि वे गांव में आधुनिक आजीविका भवन तैयार कर रहे है, जहां बैठकर समूह की महिलाएं देश के किसी भी हिस्से से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ सकेगी। अनिल सरपंची के साथ ही राजनीति शास्त्र से एमए की पढ़ाई कर रहे है। अनिल के सरपंच बनने की कहानी भी काफी रोचक है। तीन साल पहले तक वे प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते थे। इसके लिए वह इंदौर में पीएससी की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कोरोना महामारी के लाक डाउन लग गया और उन्हें वापस गांव आना पड़ा। वहां मन ऐसा रमा कि वापस इंदौर जाने और अधिकारी बनने का सपना पीछे छूट गया। अनिल के मुताबिक उनके सरपंच बनने से पहले तक कम उम्र में सरपंच बनने का खिताब राजस्थान के भरतपुर जिले की डिंग पंचायत के सरपंच असरुनी खान के नाम था। वह 21 वर्ष 18 दिन की उम्र में सरपंच बनी थी और वे 21 वर्ष 6 दिन में सरपंच बने थे। सबसे कम उम्र में सरपंच बनने पर मुख्यमंत्री ने भोपाल बुलाकर उनका सम्मान किया था। अब वे पंचायती राज पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से भी मिली सराहना

ग्रामीण विकास मंत्रालय की वित्त सचिव तनुजा ठाकुर भी इस गांव का जायजा लेकर तारीफ कर चुकी है। अनिल के मुताबिक पिछले दिनों वे राजस्थान के झुंझनू में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए थे, जिसमें देश भर के 70 प्रगतिशील सरपंचों को बुलाया गया था, इनमें मध्यप्रदेश के 12 सरपंचों में वे भी शामिल थे। देश भर के सरपंचों के सामने उन्होंने ग्राम विकास माडल का प्रस्तुतीकरण किया। अनिल की मेहनत और लगन को देखकर स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा भी उसे भरपूर सहयोग कर रहे है। जिसका असर गांव में हो रहे विकास के रूप में दिख रहा है।

जल संरक्षण से बढ़ा भूजल स्तर

ग्रामीण बताते है कि गांव में पहली बार वर्षा के जल का संरक्षण हुआ। अमृत सरोवर और स्टाप डैम बन जाने के कारण चार महीने गांव में पानी रहा, जिसके कारण गांव का भू जल स्तर बढ़ गया। पहले गर्मियों में हैंडपम्प तक सूख जाते थे लेकिन इस बार अब तक ऐसे हालात नहीं बने है। अनिल के मुताबिक उन्होंने तीनों अमृत सरोवर काफी बड़े क्षेत्र में बनाए है। इस वर्ष कम वर्षा के कारण गर्मी में यह सरोवर सूख गए है लेकिन अच्छी वर्षा होने पर यह सरोवर क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

32 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

37 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

38 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

40 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

44 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

45 minutes ago