सतपुड़ा की आग ने सवा सौ डेंटिस्ट्स की नियुक्ति प्रक्रिया को किया खाक

भोपाल

सतपुड़ा भवन में 12 जून को लगी आग में करीब सवा सौ दंत चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया झुलस कर रह गई है। आग लगने की आड़ में स्वास्थ्य विभाग के अफसर नव चयनित दंत चिकित्सकों की भर्ती के बाद नियुक्ति आदेश जारी नहीं कर रहे हैं। इसके लिए सरकार ने पीएससी के परिणाम घोषित किए जाने के बाद की पूरी प्रक्रिया रोक रखी है।

प्रदेश में दस साल बाद दंत चिकित्सकों की भर्ती स्वास्थ्य विभाग ने पीएससी के माध्यम से निकाली और परीक्षा ली गई पर अब नियुक्ति पत्र जारी करने में आनाकानी की जा रही है। चयनित डॉक्टर्स का कहना है कि नियुक्ति के पहले भर्ती प्रक्रिया में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ही काफी देरी की और अब सरकार भी उनकी नियुक्ति को लेकर के टाल मटोल भरा जवाब दे रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 23 जून को पीएससी का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

दूसरी परीक्षाओं में हो गई नियुक्ति
बताया गया है कि शिशु रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जरी डॉक्टर का अंतिम परीक्षा परिणाम आए हुए सात दिन के भीतर उन्हें नियुक्ति आदेश थमा दिए गए लेकिन सरकार दंत चिकित्सकों के साथ छलावा कर रही है। हालांकि दंत चिकित्सा में सुधार के लिए कुछ समय पहले सरकार के द्वारा 40 करोड़ का बजट भी चिकित्स यूनिट व प्रयोगशाला उन्नति करण के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि एक ओर सीएम शिवराज 15 अगस्त तक  1.15 लाख पदों की भर्ती की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर अफसरों ने इस प्रक्रिया को अधर में लटका रखा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

3 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

3 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

3 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

3 hours ago