एयरपोर्ट पहुंचते ही पकड़ा जा सकेगा सौरभ शर्मा, लुक आउट सर्कुलर जारी

भोपाल

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक और सैकड़ों करोड़ के घोटाले के मास्टरमांग सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। बीते दिनों जांच एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की संपत्ति और सोना चांदी बरामद हुई थी। इसके बाद ईडी ने मामला दर्ज किया था। अब करोड़ों की काली कमाई करने वाले शर्मा के खिलाफ एलओसी जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग द्वारा पूर्व आरक्षक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि, छपेमारी से पहले ही सौरभ शर्मा दुबई रवाना हो गया था।

लोकायुक्त और आयकर विभाग द्वारा सौरभ शर्मा के खिलाफ जांच की जा रही है। छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली थी। लोकायुक्त की छापेमारी के बाद अब ईडी ने भी इस केस में एंट्री कर ली है। सौरभ शर्मा और उसके दोस्त चेतन सिंह गौर के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज कर लिया है। सौरभ शर्मा के परिजनों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन सिंह गौर के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है।

सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी ई – 7 स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर लोकायुक्त ने करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की थी। सात साल की नौकरी के बाद सौरभ शर्मा ने वीआरएस ले लिया था। इसके बाद सौरभ शर्मा ने रियाल एस्टेट बिजनेस में हाथ आजमाना था।

अनुकंपा नियुक्ति में नियमों से हुआ खिलवाड़

भोपाल में सौरभ शर्मा पर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक की नियुक्ति पर भी गड़बड़ी सामने आई है। अनुकंपा नियुक्ति में नियमों से साथ खिलवाड़ हुआ है। पिता के निधन के बाद सौरभ ने आवेदन किया था। जानकारी के अनुसार सौरभ का भाई छत्तीसगढ़ में अधिकारी है। सौरभ शर्मा नियुक्ति के लिए पात्र नहीं था यह जानकारी भी सामने आई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

24 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

24 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

29 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

39 minutes ago
नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि…

49 minutes ago
उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

भोपाल  सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…

49 minutes ago