3 दिन के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते आदेश जारी

 शिवपुरी

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिसके चलते सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालातों को मद्देनजर रखकर छोटे बच्चों की सुरक्षा के चलते कई जिलों में प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा रही है। इसी कड़ी में देर रात भारी बारिश को मद्देनजर रखते हुए शिवपुरी जिले में भी स्कूलों की छुट्टी को दो दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जिले के प्राइमरी स्कूलों में 13 और 14 सितंबर शुक्रवार शनिवार को तो छुट्टी घोषित की गई है। अगले दिन रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा। यानी कुल तीन दिन बच्चों को स्कूलों से छुट्टी मिलेगी।

शिवपुरी जिले में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश को लेकर कई इलाकों में जन जीवन अस्पत व्यस्त होने लगा है। इसी के चलते कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखकर जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ साथ कक्षा एलजी से लेकर कक्षा 8 तक सभी शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किए हैं।

जारी आदेश में जहां आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 माह से लेकर 6 साल तक और गर्भवती माता के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने एलजी से लेकर कक्षा 8 तक 13 और 14 सितंबर का अवकाश घोषित किया है। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ये आदेश केवल 13 सितंबर को है, जबकि शिक्षा विभाग ने 13 और 14 सितंबर के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rain

Recent Posts

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

10 minutes ago
CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

18 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

25 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

39 minutes ago
CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

44 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

49 minutes ago