अबैध शराब कारोवारियों पर रेड कर 225 लीटर महुआ शराब जप्त

102 प्लास्टिक के कुप्पो मे भरा महआ लहान करवाया नष्ट
टीकमगढ़

पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में  एसडीओपी  जतारा श्री अभिषेक गौतम  के मार्गदर्शन को थाना मोहनगढ़ पुलिस के द्वारा  मुखविर की सूचना पर  ग्राम पटनापुर में आरोपी जानकी केवट एवं महेश केवट के खेत पर कुआ के पास एवं खेत में अलग अलग रेड कार्यवाही की गई जो आरोपी जानकी केवट पुलिस के खेत पर रेड करने पर आरोपी जानकी केवट पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया तथा आरोपी जानकी केवट के कुआ के पास पन्नी को हटाने पर जमीन में आधे घसे हुये 15-15 लीटर के 6 प्लास्टिक के कुप्पे मिले जिनमें हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 90 लीटर जप्त की गई एवं उसके पास में आरोपी महेश केवट के खेत पर रेड की गई जो महेश केवट भी मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गया आरोपी महेश केवट के खेत से रेड करने पर प्लास्टिक के 15-15 लीटर के 9 कुप्पे मिले जिनमें कुल 135 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। तथा कुल शराब की मात्रा 225 लीटर कीमती करीवन 25500 रूपये की जप्त की गई एवं बाद दोनो खेतो में तलाश करने पर नाले व बारी के पास महुआ के लहान से भरे कुल 102 प्लास्टिक के कुप्पे मिले, जिनमें कुल महुआ लहान की मात्रा करीवन 1200 कि०ग्रा थी। उक्त महुआ लहान को नष्ट करवाया गया। आरोपी जानकी केवट निवासी पटनापुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 200/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं आरोपी महेश केवट निवासी पटनापुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 201/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

उपरोक्त शराब रेड कार्यवाही में उप निरी0 संदीप चौधरी थाना प्रभारी मोहनगढ, प्र0आर0 जागेश साहू, प्र0आर0 शैलेन्द्र चौधरी, प्र0आर0 सनिल शर्मा, आर0 शत्रुघन दांगी, आर0 रजित दांगी, आर0 सत्येन्द्र राजपूत, आर0 सुनील कुमार, आर0 जितेन्द्र जाटव, आर0 अर्जुन यादव, आर0 महेश विश्वकर्मा, आर. चालक यशवंत यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

8 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

9 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

9 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

9 hours ago