दमोह में सनसनी: जेल से छूटते ही फिर बना कातिल, रॉड-हथौड़े से युवक की बेरहमी से हत्या

दमोह

दमोह जिले के दमोह देहात थाना अंतर्गत ग्राम सम्मना में गुरुवार की दोपहर पत्नी की हत्या के मामले में जेल से रिहा हुए एक युवक ने बाइक सवार युवक पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का क्या कहना

घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम सम्मना में गुरुवार की दोपहर भरत पुत्र रामगोपाल विश्वकर्मा (20) निवासी अर्थखेड़ा चौकी इमलिया अपनी बहन से टीका लगवाने के लिए ग्राम सम्मना आया हुआ था और टीका लगवाने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में बैठे युवक गुड्डा पटैल (58) ने अचानक बाइक सवार रामगोपाल पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी खेत में भाग गया और रॉड घुमाने लगा। गांव के लोग भी लाठी आदि लेकर उसे पकड़ने दौड़े और उसे घेर लिया। उसी समय पुलिस पहुंच गई, अन्यथा ग्रामीण उसकी हत्या कर देते।

खून पीने और मांस खाने की बात

पुलिस के अनुसार आरोपी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें खून पीने और मांस खाने की बात कही जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दो वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी के मानसिक रूप से असामान्य होने की भी जानकारी सामने आई है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर कार्यक्रम 23 जून से…

राजनांदगांव : गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर कार्यक्रम 23 जून से…

अंबागढ़ चौकी , गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी में मां गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर…

38 seconds ago
CG : WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम …

CG : WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम …

रायपुर। बीती रात नृशंस तरीके से युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना डब्लू…

6 minutes ago
राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव , ग्राम पंचायत बाटगांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 में से 1300…

8 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव| शहर के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित देवांगन रोज बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव…

10 minutes ago
CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची…

11 minutes ago
राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी)…

13 minutes ago