भोपाल
राजधानी से सटे एक गांव में मां और दो बेटियों की मौत की दर्दनाक घटना हुई है। बताया जा रहा है की सोमवार और मंगलवार की दरमियानी देर रात मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगा ली, जिसमें मां सहित दो बेटियों की मौत हो गई और डेढ़ साल की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना गुनगा थाना इलाके की है। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची तथा महिला और दो बेटियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि एक बेटी जो बेसुध हो गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार सुबह गुनगा पुलिस को छह बजे सूचना मिली थी कि रोडिया गांव में महिला समेत तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर महिला संगीता और उसकी तीन बेटियां 5 साल की आराध्या, 3 साल की मान्या और डेढ़ साल की कृष्ठि फांसी के फन्दे पर लटकी पाई गईं। जांच के बाद संगीता, आराध्या और कृष्ठि की मौत हो गई है। जबकि मान्या की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 27 वर्षीय संगीता यादव रोडिया गांव में अपने ससुराल में रहती थी। आज सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्हें कमरे में चारों की लाश फांसी के फन्दे पर लटकी मिली। परिवार के लोगों ने चारों को फन्दे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है वह परिजनों के बयान दर्ज कर रहे हैं, ताकि मामला साफ हो सके की महिला ने यह कदम क्यों उठाया।
ऑडियो वायरल
इस सुसाइड के पहले के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें महिला अपने ऊपर हो रही पति प्रताड़ना का उल्लेख कर रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला बड़े परेशानी में थी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…