भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा में कोकता बायपास स्थित गौ-शाला में गौ-माता का पूजन किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने हम सब कृत-संकल्पित हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024-25 को गौ-वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और गौ-शाला में आने वाली नई गायों का स्वागत किया जाएगा। गौ-माता के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गौ-माता की सेवा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है एवं सुख शांति बनी रहती है। श्रीमती गौर ने कहा कि यह कार्यक्रम गौ-पालकों को एक संदेश के साथ-साथ संकल्प भी दिलाता है। इसमें हर सनातनी का समर्पण आवश्यक है।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गौशाला में “एक पौधा मां के नाम” के अन्तर्गत पौध-रोपण किया। इसके साथ गौ-माता को गुड़ एवं केले खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पार्षद छाया ठाकुर, ममता विश्वकर्मा, श्री टी आर मिश्रा, श्री बारेलाल अहिरवार, श्री प्रदीप लोधी, श्री पप्पू भैया, मौजूद रहे।
मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में…
28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…