शिवपुरी में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, चार युवकों की मौत, राजस्थान ले जा रहे थे पशु

शिवपुरी
शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा के मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि समुदाय विशेष के लोग एक पिकअप वाहन के जरिए भैंसों को भरकर नरवर से राजस्थान के धौलपुर जिले ले जा रहे थे तभी लोडेड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई मवेशी भी मारे गए हैं। इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है सभी मुस्लिम समुदाय से हैं। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को मौके से उठवाया है।

पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्डम हाउस भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर के पुरानी छाबनी और कोटला मोहल्ला के रहने वाले नासिर कुर्रेशी (20), सन्नू कुरेशी (32), समीर कुरेशी (22) और फरमान कुरेशी (25) नरवर क्षेत्र से भैंसें खरीद कर धौलपुर जा रहे थे।

इसी दौरान मगरौनी चौकी क्षेत्र के केरुआ गांव के पास नरवर-भितरवार मार्ग पर मवेशियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर पलट गई। पिकअप लोडिंग वाहन का पिछला हिस्सा केविन के ऊपर जा गिरा इसके चलते वाहन में सवार चारो युवक केबिन में फंसकर रह गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में चार भैंसों की भी मौत हुई है।

हादसे के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मगरोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को केबिन से निकालाकर एबुंलेस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। नरवर चौकी प्रभारी सुमित शर्मा ने हादसे की पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए सभी लोग राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। शिवपुरी से भैंस खरीदकर वापस धौलपुर जा रहे सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

1 minute ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

3 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

6 minutes ago
CG : ललित जैसिंघ बनाए गए सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी …

CG : ललित जैसिंघ बनाए गए सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी …

रायपुर। ललित जैसिंघ सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी बनाए गए है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी…

11 minutes ago
40 करोड़ की सरकारी जमीन विवाद में नया मोड़, 52 साल पुरानी रजिस्ट्री की होगी जांच

40 करोड़ की सरकारी जमीन विवाद में नया मोड़, 52 साल पुरानी रजिस्ट्री की होगी जांच

खैरागढ़. शहर के बहुचर्चित एडवर्ड चिल्ड्रन पार्क और नजूल भूमि विवाद ने अब नया मोड़…

21 minutes ago
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का बदला नाम, अब ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ के नाम से होगी पहचान

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का बदला नाम, अब ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ के नाम से होगी पहचान

भोपाल  बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय…

30 minutes ago