2020 की शिवराज सरकार की आखिरी कैबिनेट कल

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीस नवंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई है। सरकार के इस कार्यकाल की यह आखिरी कैबिनेट होगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों और राज्य शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उनके इस कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए आभार जताएंगे।

वहीं तीस नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को औपचारिक विदाई दी जाएगी वहीं उनके स्थान लेने वाले नये मुख्य सचिव का वेलकम भी किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान और मतगणना के बीच तीस नवंबर को सुबह सवा ग्यारह बजे बुलाई गई  कैबिनेट बैठक  में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ ही सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों और सचिवों को मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से आमंत्रित किया गया है। जो मंत्री फिजिकल रूप से कैबिनेट में नहीं आ पाएंगे उन्हें वर्चुअल रूप से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पसंदीदा आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस को उनके मुख्य सचिव के रूप में पूरे किए गए कार्यकाल और दो सेवावृद्धियों के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद औपचारिक रूप से सम्मान सहित विदाई देने के लिए इस कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया जाएगा इसीलिए एजेंडे के रूप में कोई विषय प्रस्तावित नहीं किया गया है।

नए सीएस के लिए तीन नामों का पैनल
मुख्य सचिव बैंस से जुड़े कार्यो का मुख्यमंत्री स्वयं और अन्य मंत्रिगण इस बैठक में जिक्र करेंगे। कैबिनेट में उपस्थित होंने वाले अफसर भी बैंस के कार्यकाल के यादगार क्षणों का जिक्र करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इकबाल सिंह बैंस के स्थान पर नये मुख्य सचिव के रूप में जो तीन नामों का पैनल चुनाव आयोग के पास भेजा है उसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और जीएडी के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार के नाम शामिल है। चुनाव आयोग से सहमति आते ही इसमें सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाए जाने का एलान भी कल ही किया जाएगा। वे बैंस के स्थान पर नये मुख्य सचिव का दायित्व संभालेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में अपने सहयोगियों और अधिकारियों के सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

8 minutes ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

14 minutes ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

29 minutes ago
CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

जांजगीर-चांपा । भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के…

32 minutes ago
Bastar में उठाव नहीं होने से करोड़ों की धान सड़ी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Bastar में उठाव नहीं होने से करोड़ों की धान सड़ी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

सुकमा. सुकमा में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. किसानों से…

35 minutes ago

36 minutes ago