शिवराज सिंह के बेटे का विवाह समारोह आज जोधपुर में, देश-प्रदेश की राजनैतिक हस्तियां करेंगी शिरकत

भोपाल /जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय विवाह बंधन में बंधेंगे। यह भव्य समारोह जोधपुर के उम्मेद पैलेस में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के निदेशक अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर पर देश-प्रदेश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। परिवार के करीबी लोग और उद्योग जगत के कई दिग्गज भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

संगीत और मेहंदी समारोह में झूमे परिवार के सदस्य

बुधवार को शादी से पहले मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्तिकेय और अमानत ने पारिवारिक सदस्यों के साथ जमकर डांस किया। महिलाओं और रिश्तेदारों ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई और पूरे माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया। शाम को उम्मेद भवन में आयोजित संगीत कार्यक्रम में भी दूल्हा-दुल्हन समेत परिजनों ने बॉलीवुड गीतों पर थिरकते हुए जश्न मनाया। मशहूर संगीतकारों और डांस ट्रूप्स ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से इस आयोजन को और खास बना दिया।

विवाह समारोह में शामिल होंगी कई राजनैतिक हस्तियां

गुरुवार को होने वाले विवाह समारोह में देश और प्रदेश की कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित अन्य कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उद्योगपतियों और फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और होटल के आसपास वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इससे पहले बुधवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान शिवराज ने वर-वधु से कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। वहीं, संगीत समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने शिवराज को रामचरित मानस गिफ्ट में दी तो शिवराज भावुक हो गए।

वहीं, बुधवार रात को संगीत प्रोग्राम हुआ। इसमें कार्तिकेय और उनकी होने वाली पत्नी ने…मेरे माहिये जिन्ना सोहणा गाने पर थिरके। शिवराज सिंह भी पत्नी साधना सिंह के साथ पुरानी बॉलीवुड गानों …चांद सा रोशन चेहरा और तुमको मेरी उम्र लग जाए पर डांस किया। इसके बाद साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ मेरे घर आई एक नन्ही परी..गाने पर डांस किया।

संगीत में शिवराज सिंह चौहान ने भी पत्नी साधना सिंह के साथ डांस किया था। एक कार्यक्रम में शिवराज का उनके समधी अनुपम बंसल ने मुंह मीठा कराया, तो मेहंदी के लिए दूल्हा-दुल्हन राजसी ठाट वाली बग्घी से लॉन में पहुंचे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

18 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

21 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

25 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

28 minutes ago
बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट  बालाघाट के बुढ़ी क्षेत्र में महिलाएं पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने…

28 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

48 minutes ago