केरल में आयोजित नेशनल पैरा आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीमंत झा ने जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

त्रिशूर

छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा खिलाड़ी श्रीमंत झा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। केरल के त्रिशूर में आयोजित नेशनल पैरा आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 85 किलोग्राम वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष पैरा आर्म-रेसलर खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में श्रीमंत ने तमिलनाडु के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी यह जीत अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित की, जो उनके संवेदनशील और मानवीय पक्ष को दर्शाता है।

उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आम रेसलिंग एसोसिएशन ने हर्ष जताया है। संगठन के प्रेसिडेंट जी. सुरेश बाबा, जनरल सेक्रेटरी श्रीकांत, कृष्णा साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रीमंत को शुभकामनाएं दीं और भविष्य के लिए ढेर सारी सफलताओं की कामना की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें राजीव गांधी खेल सम्मान से नवाजा जा सकता है।

श्रीमंत झा की यह सफलता न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गई है। उनके समर्पण और संघर्ष की यह कहानी प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी मेहनत से ऊंचाइयों तक पहुंचने का हौसला देगी।

Admin

Recent Posts

CG : तहसीलदार को पीटने वाले BJP विधायक को पुलिस ने बनाया आरोपी, FIR दर्ज …

CG : तहसीलदार को पीटने वाले BJP विधायक को पुलिस ने बनाया आरोपी, FIR दर्ज …

सीतापुर। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने समर्थकों के साथ उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब…

4 minutes ago
CG : तीजन बाई रायपुर एम्स के ICU में भर्ती …

CG : तीजन बाई रायपुर एम्स के ICU में भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पंडवानी परंपरा को नई पहचान दिलाने वाली विख्यात लोक कलाकार तीजन…

9 minutes ago
राजनांदगांव : चौपाटी रोड पूरी तरह उखड़ चुकी है बारिश के पहले मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव : चौपाटी रोड पूरी तरह उखड़ चुकी है बारिश के पहले मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव| त्रिवेणी परिसर से चौपाटी की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है।…

11 minutes ago
CG : रोज 25 लोगों को काट रहा कुत्ता, दहशत का माहौल …

CG : रोज 25 लोगों को काट रहा कुत्ता, दहशत का माहौल …

बस्तर. बस्तर में बढ़ती गर्मी के साथ अब आवारा कुत्तों का आतंक भी लोगों की…

13 minutes ago
राजनांदगांव : नंदई चौक में मवेशियों का डेरा, हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : नंदई चौक में मवेशियों का डेरा, हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव | नंदई चौक में शाम से पूरी रात मवेशियों का डेरा लग रहता है।…

14 minutes ago
CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

भिलाई। खुर्सीपार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान खुद को गृह मंत्री का ओएसडी ऑफिसर…

17 minutes ago