21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियाँ भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल – मुख्यमंत्री चौहान

  • ट्रेक्टर होने पर भी बहनों को योजना में किया जाएगा शामिल
  • मुख्यमंत्री के साथ योजना की नई हितग्राही लाड़ली बहनों ने पौधे लगाकर जाहिर की खुशी
  • 12 अगस्त को सागर में भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का होगा शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, बरगद, कदम्ब, करंज, महुआ, खिरनी, आम और नीम के पौधे रोपे

भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष आयु की बहन-बेटियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। साथ ही योजना में वे बहनें भी शामिल होंगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई है। इन बहनों को भी 1000 रूपए और बाद में राशि बढ़ने पर बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में 21 से 23 वर्ष आयु समूह की लाड़ली बहनों के साथ पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी करने के लिए प्रतिमाह की 10 तारीख तय है। अगले माह 10 अगस्त को रीवा से योजना की राशि प्रदेश के सभी गाँवों और वार्डों में रहने वाली लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस बीच 21 से 23 साल तक की लाड़ली बहनों के रजिस्ट्रेशन का अभियान भी आरंभ हो जाएगा। बहन-बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, वे सुखी रहेंगी तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा।

25 जुलाई से आंरभ होंगी 5 यात्राएँ
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 25 जुलाई से 5 यात्राएँ आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएँ अलग-अलग गाँव से गाँव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुँचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ 21 से 23 वर्ष आयु समूह की बहन-बेटियों ने लगाए पौधे
मुख्यमंत्री चौहान ने 21 से 23 वर्ष आयु समूह की बहन-बेटियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जोड़ने के प्रतीकस्वरूप बहनों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने पीपल, बरगद, कदम्ब, करंज, महुआ, खिरनी, आम और नीम के पौधे रोपे। पौध-रोपण में सुधा राठौर, राधिका, शाहीन, आफरीन, कंचन, राधिका, तनु, गणेशी, आराध्या, नैन्सी और पूजा नायक शामिल हुईं। मुख्यमंत्री के साथ अंजना पेठिया ने पति संतोष पेठिया और पुत्र सर्वअनुतोष एवं अन्वेष पेठिया सहित अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पूर्व पार्षद महेश मकवाना ने भी अपने जन्म-दिवस पर परिजनों मंजू मकवाना, सुरिद्धि और किशोर मकवाना सहित पौधे लगाए। कमल बघेल, सुसुनंदा एवं अनाया बघेल ने भी पौधे लगाए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…

9 minutes ago
CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…

14 minutes ago
CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

17 minutes ago
110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

भोपाल  मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को अपने अनुसूचित जाति (एससी)…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO के तबादले, एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO के तबादले, एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए…

39 minutes ago
CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास…

41 minutes ago