रक्षा बंधन पर भोपाल में 228 सिटी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें

 भोपाल

 शहर में रक्षाबंधन के मौके पर आज 228 सिटी बसों में बहनें मुफ्त सफर कर सकती हैं। यह मौका उनके पास सुबह छह से रात नौ बजे तक रहेगा। दरअसल, शहर सरकार ने बहनों को राखी का तोहफा दिया है। इस प्रस्ताव को एमआईसी में मंजूरी मिल चुकी है। इन बसों का संचालन भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा किया जाता है। बता दें कि भोपाल में कुल 25 मार्ग पर 368 बसें दौड़ती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद हैं। ऐसे में शेष 228 बसों में 19 अगस्त को महिलाएं सफर कर सकेंगी।

शहर के सभी क्षेत्रों में जाती हैं सिटी बसें
ये बसें शहर के सभी क्षेत्रों में जाती हैं। संत हिरदाराम नगर के पास चिरायु अस्पताल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, नर्मदापुरम रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी सहित अधिकांश शहरी क्षेत्रों में चलती हैं।

भोपाल में कुल 25 रूट पर 368 सिटी बसें दौड़ती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद है। ऐसे में शेष बची 228 बसों में सोमवार को महिलाएं सफर कर रही है। महापौर मालती राय ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी गई है। बहनों से किराया नहीं लिया जा रहा है।

मंत्री ने कहा- यह अच्छा कदम
मंत्री सारंग ने बताया कि नगर निगम का महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क यात्रा कराने का अच्छा कदम है। बसों में जाकर बहनों को मिठाई खिलाई और बधाई दी है।

पूरे शहर को कवर करती हैं बसें
ये बसें शहर के सभी एरियों को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है।

एक दिन में डेढ़ लाख यात्री करते हैं सफर
भोपाल में सिटी बसों में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40% तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। रक्षा बंधन के दिन यह संख्या 70 हजार तक पहुंच सकती है। नौकरीपेशा के अलावा स्टूडेंट्स भी बसों से आना-जाना करती हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं।

प्रतिदिन करते हैं डेढ़ लाख यात्री सफर
भोपाल में सिटी बसों में हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इनमें 40 प्रतिशत तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। आज रक्षा बंधन के दिन यह संख्या 70 हजार तक पहुंच सकती है। नौकरीपेशा के अलावा छात्राएं भी बसों से आना-जाना करती हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम सात और अधिकतम 42 रुपये देना होता है।

बहनों को सौगात
महापौर मालती राय ने बताया कि हर वर्ष रक्षा बंधन पर बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी जा रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

18 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

28 minutes ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

33 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

38 minutes ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

53 minutes ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

1 hour ago