रिटायर्ड रेलवेकर्मी के हत्या के आरोप में बेटे को जेल भेज, घायल बुजुर्ग की अस्पताल में हुई मौत

टिमरनी
टिमरनी थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी पिता की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी को मारपीट में घायल होने के बाद भोपाल के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।

बेटे ने की मारपीट
टिमरनी थाना पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर को ग्राम चारखेडा के बरकला मोहल्ला निवासी आरोपित अजय दमाडे ने अपने वृद्ध पिता संतोष (65 वर्ष) पिता रामभरोस दमाड़े से लात-घूसों से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल वृद्ध संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से भोपाल रेफर किया।घायल वृद्ध संतोष दमाड़े की पत्नी सुषमा दमाड़े की रिपोर्ट पर 20 सितंबर आरोपित अजय दमाडे के विरुद्ध टिमरनी थाने में केस दर्ज किया गया था।

आरोपित की गिरफ्तारी बनी थी पुलिस की चुनौती
पुलिस ने बताया कि आरोपित अजय मारपीट की घटना के बाद ही फरार हो गया। आरोपित भी आवारा प्रवृत्ति का था। उसके पास न तो मोबाइल था, न ही किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर आइडी इत्यादी थे। आरोपित अजय पूर्व में बुरहानपुर और नेपानगर में रहा। करीब पिछले एक वर्ष से ही बरकला चारखेडा में आकर अपने माता-पिता के साथ रहने लगा था। इसलिए गांव के ज्यादातर लोग उसे नहीं जानते थे।

एसडीओपी आकांक्षा तलया ने बताया कि टिमरनी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में दो विशेष टीम बनाई गई। दोनों टीमों ने तीन दिन में आरोपित अजय को ग्राम भिरंगी से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे आरोपित अजय को गिरफ्तार करने में वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

1 hour ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

2 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

2 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

2 hours ago