मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को  मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में असम के तिनसुकिया में हस्तनिर्मित विशेष तिरंगा भेंट किया गया। सैनिक परिवार की वीर नारियां असम में भारतीय सेना की सद्भावना कार्यक्रम अंतर्गत संचालित लायपुली स्टिचिंग सेंटर में यह तिरंगे तैयार करने का कार्य करती हैं। इसमें मशीनों का उपयोग न किया जाकर, तिरंगे पूर्णत: हस्तकला से निर्मित किये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन के निखिल दवे और प्रखर दवे ने मुलाकात कर यह विशेष तिरंगा भेंट किया।

लिट चौक फाउंडेशन द्वारा नागरिकों को राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जांबाज सिपाहियों और सैन्य अधिकारियों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से केन्द्र में निर्मित तिरंगे झंडे विशिष्ट व्यक्तियों को भेंट किए जाते हैं। तिरंगों के निर्माण से अर्जित आय भी सैनिक परिवारों के कल्याण के लिये व्यय की जाती है। राष्ट्र के लिए सैनिकों के योगदान के पुण्य स्मरण और युवा पीढ़ी को बलिदानियों के शौर्य से अवगत कराने के लिए इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

1 hour ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

1 hour ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

1 hour ago
CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

2 hours ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

2 hours ago