प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं पार्टी को देखें, भाजपा के राष्टÑीय अधिवेशन के इस संदेश को पार्टी के हर कार्यकर्ता तक पहुंचाना है। इस काम में प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह संदेश सभी को दिया गया है।  इस बैठक में प्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सातों मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक मौजूद थे। बैठक में राष्टÑीय अधिवेशन में लिए गए निर्णय को यहां पर जमीन पर उतारने को लेकर भी बातचीत हुई। वहीं डॉ. महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय ने क्लस्टर प्रभारियों से क्षेत्रों के संबंध में मिली रिपोर्ट को लेकर भी इन सभी पदाधिकारियों से बातचीत की। सभी को गांव चलो अभियान में प्रमुखता से भागीदारी करने की भी बात की गई।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को होने वाले दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिए गए कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअली प्रोग्राम को लेकर पूरे प्रदेश में जहां-जहां स्क्रीन लगाई जाएगी, वहां भाजपा के ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे और उस कार्यक्रम में शामिल हो।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

33 minutes ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

34 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

37 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

42 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

46 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

54 minutes ago