खेल मंत्री श्री सारंग ने जूनियर वैडमिंटन खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल

मध्यप्रदेश मिनी एंड सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट मंदसौर, जो कि 02 से 07 मई तक खेला गया। इसमे प्रदेश के विभिन्न जिलो से 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 13 और अंडर 15 मे बालक बालिका वर्ग में मुकाबले खेले गए।

मध्य प्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग, बैडमिंटन डे बोर्डिंग योजना भोपाल के 10 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। बैडमिंटन डे बोर्डिंग भोपाल के खिलाडी स्वर्णिम विकास पाण्डेय ने राज्य स्तरीय मिनी और सब जूनियर प्रतियोगिता में 3 ख़िताब और कृतिका पाठक ने 2 ख़िताब अपने नाम किये। 12 साल के स्वर्णिम ने अंडर 15 का ख़िताब भी जीता।

खिलाडियों की उपलब्धि पर खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है, स्वर्णिम विकास पाण्डेय प्रतिदिन 10 घंटे अभ्यास करते हैं, यही कारण है उन्होंने अंडर 13 और अंडर 15 की राज्य चैंपियनशिप में सभी को परास्त कर यह सफलता अर्जित की।

स्वर्णिम विकास पाण्डेय और कृतिका पाठक ने की संचालक खेल और युवा कल्याण श्री राकेश गुप्ता से की सौजन्य भेंट

स्वर्णिम विकास पाण्डेय और कृतिका पाठक ने प्रशिक्षक रश्मि मालवीय के साथ संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता से सौजन्य भेंट की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से इन्हें अवगत कराया, संचालक खेल ने दोनों खिलाड़ियों अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago