सपा के पृथ्वीपुर प्रत्याशी ने अपनी ही पार्टी को धर्मसंकट में डाला, चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

पृथ्वीपुर

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी ने अपनी ही पार्टी को धर्म संकट में डाल दिया है। सपा ने जिस प्रत्याशी पर भरोसा जताकर उसे मैदान में उतारा था अब उसी ने चुनाव के ठीक पहले मैदान छोड़ दिया है। ऐसे में जब चुनाव को कम दिन बचे हैं समाजवादी पार्टी के सामने जिताऊ प्रत्याशी खोजने की चुनौती खड़ी हो गई है।

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कुछ दिन पहले ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें दो अलग-अलग विधानसभाओं से मां और बेटी दोनों को उम्मीदवार बनाया गया था। पार्टी ने सपा के दिग्गज नेता पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की बेटी शिवांगी यादव को पृथ्वीपुर विधानभा से प्रत्याशी बनाया था। पार्टी ने इसी विधानसभा सीट से लगी निवाड़ी विधानसभा सीट से दीपनारायण की पत्नी पूर्व विधायक मीरा यादव को भी टिकट दिया है। मीरा यादव ने 2008 में निवाड़ी से सपा के टिकट पर चुनाव जीता था। 

पूर्व विधायक दीपनारायण ने कहा कि वह बेटी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। उन्होंने पार्टी को केवल ऑप्शन दिया था। पत्नी मीरा का ऑपरेशन हुआ था, वह बीमार थीं। हमने कहा था कि यदि पत्नी मीरा स्वस्थ नहीं हुईं तो बेटी को निवाड़ी से चुनाव लड़ाएंगे लेकिन पृथ्वीपुर से चुनाव नहीं लडे़ंगे। बेटा छोटा है तो हमने विकल्प के तौर पर अपनी बेटी का नाम दिया था।  

पूर्व विधायक ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह गठबंधन तोड़ने की वजह से समीकरण बनाने के लिए हमलावर हो रही है। कांग्रेस ने हमारी सिटिंग एमएलए बिजावर की सीट से अपना प्रत्याशी उतार दिया है। हम गठबंधन में जीती हुई सीटें मांग रहे थे। कांग्रेस हमें मिटाना चाहती है। यहां भाजपा ने हमारा प्रत्याशी छुड़ा लिया। दोनों ही दल मिले हैं। हमें हराने के लिए इन दोनों के बीच सेटिंग है। यह यादव उतार रहे हैं ताकि भाजपा जीत जाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद…

25 minutes ago
CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग…

30 minutes ago
CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

35 minutes ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

40 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

52 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

56 minutes ago