भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को निवास कार्यालय में गोविन्दपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा में एम जी एम विद्यालय से खजूरी बायपास और पिपलानी से खजूरी-कला बायपास मार्ग निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनके अधीनस्थ अमले के कार्यों की मानीटरिंग करें एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाए। एसडीएम गोविन्दपुरा श्री एल. के. खरे नगर निगम, लोक निर्माण , पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
रतलाम चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…
भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…