प्रदेश को मिलेगी छठवें एयरपोर्ट की सौगात, CM करेंगे शिलान्यास

दतिया
मध्य प्रदेश मे साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल होने के कारण राज्य के लोगों को कई सौगात मिली है। जल्दी ही राज्य को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य में 6वां एयरपोर्ट बनने जा रहा है। इसका शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। राज्य को 6वें एयरपोर्ट की सौगात मिलना राज्य के लिए बड़ी बात मानी जा रही है।

कहां बनने जा रहा एयरपोर्ट
राज्य का छठवां एयरपोर्ट दतिया जिले में बनाया जाएगा। इसका शिलान्या सोमवार को सीएम और ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। दतिया में एयरपोर्ट बन जाने के बाद यह शहर देश के कई बड़े शहरों से जुड़ जाएगा, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी हो जाएगी। दतिया एयरपोर्ट शुरू होने के बाद सबसे पहली फ्लाइट खजुराहो के लिए शुरू की जाएगी। दतिया में हवाई पट्टी निर्माण के बाद यहां 19 सीटर एयरक्राफ्ट सा संचालन शुरू किया जाएगा। इस हवाई पट्टी का निर्माण हो जाने के बाद दतिया जिले के अलावा राज्य के दूसरे जिलों को भी इससे फायदा मिलेगा।

24 अप्रैल को सीएम ने की थी घोषणा
बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी साल अप्रैल में दतिया हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने का ऐलान किया था। 24 अप्रैल को सीएम पीतांबरा प्रकट्योत्सव में शामिल होने के लिए दतिया आए थे। इसी दौरान उन्होंने यह ऐलान किया था। उनके ऐलान के चार महीने बाद ही एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जा रहा है।

दतिया में एयरपोर्ट बनने के बाद आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। लोगों को एमपी के दूसरे राज्यों में आने-जाने में आसानी होगी, इसके साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी आवागमन आसान हो जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

5 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago