कटंगी के पास पहाड़ी पर गौवंश और मृत जानवरों के अवशेष मामले में दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के कटंगी के पास पहाड़ी पर गौवंश और मृत जानवरों के अवशेष मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। गौवंश और मृत जानवरों के अवशेष मिलने के मामले में एसडीएम, एसडीओपी, सीएमओ तहसीलदार, पशु चिकित्सा अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में जांच हुई। जांच में आए अब तक के नतीजों को प्रशासन ने बिंदुवार जारी किया है।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बिंदु

1- प्राप्त अवशेष अनुसार मृत जानवरों की कुल संख्या 57 है. अवशेष डेढ़-दो माह से लेकर सवा दो वर्ष तक पुराने हैं. प्राप्त अवशेष में अधिकतम पाँच ही गौवंश के हैं
2 – तीन पसली अवशेष को देखकर यह प्रतीत होता है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया है. परन्तु यह स्पष्ट नहीं होता है कि उक्त पसली गौवंश की हैं.
3 – 57 पशु स्कल के संबंध में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत नहीं होता है कि उन्हें मारा गया है. यह साक्ष्य नहीं मिले हैं कि मौक़ा स्थल पर जानवरों को अवैध ढंग से काटा जाता रहा है
4 – यह साक्ष्य भी नहीं मिले हैं कि वहाँ मृत जानवरों को लाकर फेंका जाता रहा है. दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पालतू एवं जंगली जानवर विचरण करते हैं. दुर्घटना या सामान्य मृत्यु होने पर शव वहीं पड़े रहते हैं, जो कालान्तर में अवशेष में परिवर्तित हो जाते हैं.

मंत्री राकेश सिंह बोले-गौवंश पर स्पष्ट कानून

गौवंश की हत्या को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि- गौवंश की रक्षा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार संवेदनशील है। जो भी इस कानून को तोड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गौवंश को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने समय-समय पर आवश्यक निर्देश दिए हैं। गौवंश की रक्षा होना चाहिए, उसको लेकर स्पष्ट कानून भी है। गौवंश पर स्पष्ट कानून है उसका पालन सभी को करना आवश्यक है। मध्य प्रदेश की सरकार भी पूरी संवेदनशीलता के साथ इस बात की चिंता कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

5 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

5 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

5 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

5 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

5 hours ago