वाइल्ड लाइफ तस्कर की रिमांड अवधि बढ़ाने को लेकर एसटीएसएफ कोर्ट से करेगी गुहार

भोपाल

स्टेट टाइगर फोर्स इंटरनेशनल वाइल्ड लाइफ तस्कर जैई तमांग के साथी ताशी शेरपा की रिमांड अवधि मंगलवार को समाप्त हो जाएगी। रिमांड अवधि  बढ़ाने को लेकर एसटीएसएफ नर्मदापुरम कोर्ट से गुहार लगाएगा। गौरतलब है कि  कोर्ट ने एक दिन के लिए शेरपा को रिमांड पर  एसटीएसफ को सौंपने का आदेश दिया था। एसटीएसफ द्वारा पूछताछ के दौरान शेरपा ने पुराने गुनाहों को कबूल रहा है, लेकिन नए मामलों की जानकारी नहीं दे रहा है। स्टेट टाइगर फोर्स इससे अन्य मामलों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जिसके चलते एसटीएसएफ रिमांड अवधि बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

सतपुड़ा टाईगर रिजर्व क्षेत्र में वर्ष 2015 में दो बाघ और पैंगोलिन के शिकार और अंगों के बेचने के मामले में स्टेट टाईगर फोर्स और वन्यजीव अपराध ब्यूरों इस तस्कर की तलाश में खोजबीन कर रही थी। एसटीएसएफ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि  फरारी के दौरान तस्कर शेरपा पिछले आठ साल से नेपाल, तिब्बत, और पश्चिम बंगाल में वन्य जीवों के अंगों को बेचने के कारोबार कर रहा था।

एसटीएसएफ और डब्लूसीसीबी के अधिकारी इंटरनेशनल तस्कर शेरपा की कुंडली खंगालने के लिए सरकार की अन्य एजेंसियों से संपर्क कर रहे है। स्टेट टाइगर फोर्स के प्रभारी अधिकारी डीएस चौहान ने बताया कि तस्कर शेरपा दिल्ली में किराए का कमरा लेकर रहता था। अगर कोर्ट रिमांड अवधि नहीं बढ़ाती है तो आरोपी शेरपा को जेल भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि एक पखवाड़े पहले ही डब्लूसीसी ने भोपाल में वाइल्ड लाइफ के जानवरों के शिकार और अंगों के कारोबार को लेकर एक बड़ी बैठक की थी। बैठके के दौरान ही डब्लूसीसी के अधिकारियों को जानवरों के कारोबार में जुटे लोगों के  बारे में जानकारी साझा की थी। 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव । कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना राजनांदगांव में क्लोदिंग एवं इक्विपमेंट की निष्प्रयोज्य एवं…

3 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 687.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 53.4 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 687.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 53.4 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

4 minutes ago
राजनांदगांव : विभागीय जांच के निर्देश

राजनांदगांव : विभागीय जांच के निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंड्री स्थित खसरा क्रमांक 368…

5 minutes ago
रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा प्रदेश के जिला जेलों…

38 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

           मोहला ।   राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य…

41 minutes ago
मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

          मोहला । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय…

43 minutes ago