उर्दू विषय में 90% से अधिक अंक लाने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

पुरुस्कार के लिए 30 सितम्बर, 2023 तक करे दस्तावेज जमा

भोपाल

उर्दू अकादमी ने प्रदेश के हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री और उर्दू अकादमी की उर्दू कक्षा के विद्यार्थियों को उर्दू में अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। उत्तीर्ण छात्र और छात्राएं जिन्होंने 2023 की परीक्षा में सम्मिलित हो कर उर्दू विषय में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है उन्हे पुरुस्कृत किया जायेगा। सभी पात्र मेघावी विद्यार्थियों में से सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले को प्रथम पुरस्कार 2 हजार रूपये , द्वितीय पुरस्कार 1 हजार 500 रूपये दिए जायेंगे। शेष सभी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 1 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।

प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उर्दू कक्षा, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल की परीक्षा में उर्दू विषय में अधिक अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण हुऐ छात्र-छात्रायें अपनी सत्यापित अंक सूची, बैंक पास बुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति, मोबाईल नं० एवं पूरा पता 30 सितम्बर, 2023 तक मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग के कार्यालय, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल को भेजें तथा अन्य जानकारी अकादमी के फोन नं0 0755-2551691 से प्राप्त की जा सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

23 minutes ago
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…

28 minutes ago
MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

भोपाल  कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

38 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

59 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

1 hour ago