भोपाल
खंडवा जिले की एक सीट ऐसी भी है कि जिस पर भाजपा पिछले चार चुनाव से लगातार जीत रही है, लेकिन हर बार वह नए चेहरे को टिकट देती है। इस परम्परा और मान्यता ने यहां के सीटिंग एमएलए को डरा दिया है। नतीजे में उनके सैकड़ों समर्थकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधायक को फिर से उम्मीदवार बनाने की मांग की। पंधाना सीट ऐसी सीट हैं जिस पर भाजपा ने वर्ष 2003 के बाद से अपने उम्मीदवार को रिपीट नहीं किया। जबकि 2003 , 2008 और 2013 में उसके ही टिकट पर विधायक चुने गए। यानि विधायक रहते हुए टिकट इस सीट पर भाजपा काट देती है। अब टिकट कटने का डर यहां के सिटिंग विधायक राम दांगोरे को सताने लगा है।
उनके समर्थक भी इस गणित को देखकर भोपाल में सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को विधायक राम दांगोरे के समर्थन में पंधाना भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कई पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच संघ और जिला भाजपा के कई पदाधिकारी सीएम हाउस पहुंचे। इससे पहले ये सभी पॉलीटेक्निक चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद वे सीएम हाउस गए। जहां पर रात में उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से हुई। अब इन्हें भाजपा प्रत्याशियों की अगली सूची का इंतजार है।
चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…
कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…