राजधानी में अबकी बार युवा वोटरों तय करेगा उम्मीदवारों की जीत-हार

भोपाल

राजधानी में इस बार का विधानसभा चुनाव बहुत ही रोचक रहेगा। एक तरफ, जहां युवा वोटरों की संख्या काफी होने के कारण इनके वोट उम्मीदवारों की जीत-हार तय करेगा।

इसी तरह, जिले की सातों विधानसभाओं में महिलाओं का दबदबा अधिक रहेगा। दरअसल इस बार वोटिंग लिस्ट में 21 साल से 59 साल तक की महिलाओं का आंकड़ा बढ़ा है। जिले की सातों विधानसभाओं में इस आयु वर्ग की 8 लाख 62 हजार 327 महिलाएं हैं, जो अपने वोट का उपयोग करेंगी। जबकि, 21 से 59 उम्र की लाड़ली बहनों की संख्या 3 लाख 17 हजार 997 हैं। कुल मिलाकर 20 लाख 86 हजार 231 कुल मतदाताओं में 10 लाख 11 हजार 681 महिला मतदाता हैं। बताया जा रहा है कि आबादी के हिसाब से उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का रेशियो ज्यादा है। ऐसे में प्रत्याशियों की हार-जीत में महिलाओं की वोटिंग का असर ज्यादा रहेगा।

विशेष अभियान में बैरसिया में सबसे ज्यादा बढ़ा जेंडर रेशो
बीते दिनों विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के दौरान महिलाओं का रेशो बढ़ा है। सबसे ज्यादा बैरसिया विस क्षेत्र में महिलाओं ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए हैं, जिससे यहां का जेंडर रेशो 1000 पुरुष पर 907 था, जो बढ़कर 933 हो गया है। जबकि उत्तर विस में पहले से ही महिलाओं का जेंडर रेशो 984 है। यहां 1000 पुरुषों के मुकाबले 984 महिलाएं वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

56 हजार 889 युवा वोटर्स डालेंगे पहली बार वोट
दो अगस्त को हुए वोटर लिस्ट के प्रारंभिक प्रकाशन में 31 हजार 749 युवा वोटर्स ने पहले ही नाम जुड़वा लिए थे। चालीस दिन चले अभियान के दौरान 25 हजार 140 नए वोटर्स ने नाम जुड़वाए हैं, जिससे पहली बार वोट डालने वालों की तादाद बढ़कर 56 हजार 889 हो गई है। युवा मतदाताओं में लड़कों की संख्या 31 हजार 472 और 25 हजार 414 लड़कियां शामिल हैं। इन वोटर्स में पहली बार वोटिंग करने को लेकर उत्साह बना हुआ है।

2034 मतदान केंद्रों में महिलाओं के लिए रहेगी खास व्यवस्था
जिले में अब 20 लाख 86 हजार 231 वोटर्स मतदान करेंगे। इसमें 10 लाख 74 हजार 376 पुरुष और 10 लाख 11 हजार 681 महिला वोटर्स शामिल हैं। यह मतदाता जिले के 2034 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कर सकेंगे। इस बार मतदान केंद्रों में महिला वोटर्स के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि वे अधिक से अधिक मतदान कर सकें।

80 प्लस वाले 27 हजार 89 बुजुर्ग मतदाता
पहली बार अस्सी से अधिक उम्र वाले 27 हजार 89 बुजुर्ग वोटर्स घर से मतदान कर सकेंगे। जिसके लिए उन्हें विस के एआरओ को सूचना देना पड़ेगी। जिसके तहत मतदान दल का गठन कर बुजुर्ग के घर भेजा जाएगा। इसके साथ जिले के 8 हजार 47 दिव्यांग भी घर से मतदान कर सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago