विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार को शासन की योजना से लाभान्वित करने किया जा रहा सर्वे का कार्य

पीएम जन-मन योजना के माध्यम से बैगा परिवारों को किया जाएगा लाभान्वित

अनूपपुर
15 नवम्बर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के हितग्राहियों के उन्नयन हेतु प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के ऐसे परिवार जिन्हें शासन/विभाग की योजनाओं से अभी तक लाभान्वित नही किया गया है। उन्हें योजना से जोड़कर लाभान्वित कर उसका सतत् विकास करने के उद्देश्‍य से पीएम जन-मन के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों का सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर बैगा परिवारों के सर्वे का कार्य जिले में अभियान के रूप में कर लाभान्वित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों से लेकर ग्राम स्तरीय अमले को इस कार्य में लगाया गया है। इस हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाकर पीवीटीजी सर्वे के संकलन का भी कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को पीवीटीजी सर्वे अभियान के अनुभाग स्तरीय नोडल अधिकारी संबंधित एसडीएम तथा प्रभारी संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित दल द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

16 minutes ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

31 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

36 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

41 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

41 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

1 hour ago