खुले बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत के मामले में अधिकारियों का निलंबन

भोपाल
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दो दिन पहले एक खुले बोरवेल में तीन साल की एक मासूम बच्ची की गिरकर मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबंधित दो अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ यादव ने कल देर रात इस संबंध में एक्स पोस्ट में बताया कि सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत चितरंगी के एक गांव में तीन वर्षीय बालिका के खुले बोरवेल में गिरने से दुखद मृत्यु हुई थी। इसमें खुले बोरवेल/नलकूप/ट्यूबवेल के सत्यापन प्रमाण पत्र में लापरवाही बरतने वाले सिंगरौली जिले में पदस्थ सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उपखंड देवसर एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
सिंगरौली जिले में तीन साल की मासूम सौम्या मंगलवार शाम अपने ही पिता के खेत में खुले बोरवेल में गिर गई थी। उसी दिन बच्ची का जन्मदिन भी था। बच्ची के गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया, लेकिन बोरवेल में बारिश का पानी भरा होने के कारण लगभग पांच घंटे के प्रयास के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: mohan

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

2 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

2 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago