शिक्षक शकील मोहम्मद पर भारत माता की तस्वीर जलाने और छात्रों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप

 उज्जैन
 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम नागपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक शकील मोहम्मद पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर भारत माता की तस्वीर जलाने, देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़ने और छात्रों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप है। 

कुरान पढ़ने और नमाज सीखने के लिए डाला दबाव 

छात्र अनुराग राठौर और अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि 11 जुलाई को छुट्टी के बाद शकील मोहम्मद ने कक्षा में धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया। उन्होंने भारत माता और अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरों को जलाया और तोड़ा। छात्रों का कहना है कि शिक्षक ने उन्हें कुरान पढ़ने और नमाज सीखने के लिए दबाव डाला। साथ ही, उन्होंने धमकी दी कि यदि किसी ने इस बारे में बताया तो उनकी जान ले लेंगे।

ग्रामवासी रोहित राठौर की शिकायत के आधार पर झारडा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश 

एसडीओपी सुनील कुमार वरकडे ने बताया कि मामला संवेदनशील है, और सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने थाने का घेराव कर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Teacher

Recent Posts

राजनांदगांव : कंचनबाग में टंकी के पास गड्ढा खुला, बंद किया जाए …

राजनांदगांव : कंचनबाग में टंकी के पास गड्ढा खुला, बंद किया जाए …

राजनांदगांव | कंचनबाग में पानी टंकी के पास पिछले चार माह से एक गड्ढा खोद…

21 seconds ago
राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल …

राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल …

राजनांदगांव| रानीसागर तालाब के किनारे कई स्थानों से सुरक्षा रेलिंग चोरी हो जाने से दुर्घटना…

5 minutes ago
CG : पानी भरने के विवाद में दंपति से गाली-गलौज, पत्थर मारकर घायल करने का आरोप …

CG : पानी भरने के विवाद में दंपति से गाली-गलौज, पत्थर मारकर घायल करने का आरोप …

रायपुर। राजधानी के वीर सावरकर नगर स्थित टेंगना तालाब के पास पानी भरने को लेकर…

17 minutes ago
CG : हत्या केस की जांच में थाना प्रभारी ने नहीं दिखाई गंभीरता, CSP ने माँगा जवाब …

CG : हत्या केस की जांच में थाना प्रभारी ने नहीं दिखाई गंभीरता, CSP ने माँगा जवाब …

दुर्ग। कुछ दिनों पूर्व हुए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद एक युवक…

20 minutes ago
CG : DGP ने 10 पुलिस अफसरों के तबादले किए …

CG : DGP ने 10 पुलिस अफसरों के तबादले किए …

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय,…

23 minutes ago
CG : पत्नी के बैंक खाते से पति ने निकाला 28 लाख, पुलिस ने आरोपी बनाया …

CG : पत्नी के बैंक खाते से पति ने निकाला 28 लाख, पुलिस ने आरोपी बनाया …

रायगढ़। जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक…

27 minutes ago