छत्तीसगढ़

CG : फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 172013 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी गयी

अम्बिकापुर, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाईलेरिया (हॉथीपांव) संक्रमण से बचाव हेतु  जिले में कलेक्टर  विलास भोस्कर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस.मार्को के निर्देशन में 27 फरवरी 2025 से सामूहिक दवा सेवन गतिविधि अंतर्गत ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवाईयों (एल्बेंडाजोल, डी.ई.सी. एवं आइवरमेक्टीन) योग्य व्यक्तियों को डीओटी पद्धति के अनुरूप खिलायी जा रही है।  27 फरवरी 2025 से 02 मार्च 2025 तक स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में बूथ लगाकर कुल 172013 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी गयी एवं  03 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक घर-घर जाकर फाईलेरिया रोधी दवा खिलायी जायेगी एवं छुटे हुये योग्य व्यक्तियों को 11 मार्च 2025 से 13 मार्च 2025 तक दवा सेवन कराया जाएगा।

   राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दवाईयों के सेवन से शरीर को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती। यदि किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव हो तो परजीवी के मरने के कारण होती है, इससे घबरायें नहीं। फिर भी यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या दवा सेवन पश्चात् हो तो 108 एवं जिला स्तरीय कंट्रोल टीम +91-9238360399 तथा रैपिड रिस्पॉस टीम से संपर्क कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों से उचित परामर्श एवं स्वास्थ्यगत सेवायें ले सकते है। इन दवाईयों का वितरण नहीं किया जायेगा। इन्हे स्वास्थ्य कर्मियों (दवा प्रशासक) के समक्ष खिलायी जायेगी। सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दौरान निम्न बातों का ध्याना आवश्यक है खाली पेट दवा सेवन नहीं करना है। 02 से 05 वर्ष के बच्चों को केवल डी.इ.सी. एवं एल्बेंडाजोल की दवा दी जानी है। आइवरमेक्टिन की दवा हेतु आयु 05 वर्ष से ऊपर एवं हाईट 90 से.मी. होना अनिवार्य है। स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले सप्ताह के भीतर आइवरमेक्टिन की दवा नहीं दी जानी है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को दवा नहीं दिया जाना है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…

11 minutes ago
CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…

20 minutes ago
CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

56 minutes ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

1 hour ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

1 hour ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

1 hour ago