खनिज माफियों पर प्रशासन ने लगाया 13 करोड़ का जुर्माना, रास्ता रोकने सड़क पर बिछा दी कीले

इंदौर

इंदौर में अवैध खनन करने माफिया के हौसले बुलंद है। वे बेखौफ होकर खनन कर रहे है और सरकारी अमला यदि उन्हें पकड़ने आता है तो वे उसका विरोध भी करते है। इंदौर के बारोली गांव में अवैध खनन करने वालों ने पुलिस वाहन को रोकने के लिए सड़क पर कीले बिछा दी थी, ताकि वाहनों के पहिए पंचर हो जाए और वे भाग सके, लेकिन इस बार वे पकड़े गए और प्रशासन ने छह खनिज माफिया पर 13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

26 अप्रैल को खनिज विभाग केे अमले ने पुलिस के साथ मिलकर बारोली में छापा मारा था। उनका रास्ता रोकने के लिए माफिया ने सड़क पर कीलें बिछा दी। जिससेे वाहन का टायर फट गया, हालांकि अफसरों ने मौके पर जाकर अवैध खनन कर रहे वाहनों को जब्त कर केस बना लिया था। इसके बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को सौंपी गई।

जिस जमीन पर अवैध खनन हो रहा है,जिंसी क्षेत्र में रहने वाले संजय पिता बालकृष्ण शुक्ला की है। प्रशासन ने वाहन मालिक वीर सिंह नरवरिया, प्रतीक कौशल, हरिनारायण नरवरिया, प्रदीप चौहान और शुभम ठाकुर पर 13:39 करोड़ का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

ज्यादातर खदानें नेता व उनके समर्थकों की

इंदौर और आसपास के जिलों में डेढ़ सौ से ज्यादा गिट्टी, मुरम की खदानें है। ज्यादातर खदानों पर भाजपा, कांग्रेस के नेता या उनके समर्थकों ने लीज पर ले रखी है और वे तय अनुमति से ज्यादा हिस्से में खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है। इसके अलावा दुधिया, पेडमी, महू के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन भी हो रहा है, लेकिन खनिज विभाग उस पर रोक लगाने में रुचि नहीं लेता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

7 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

7 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

7 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

7 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

8 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

8 hours ago