बैरसिया में तालाब में डूबे 3 दोस्तों के शव गोताखोरों ने सुबह निकाले गए

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक का शव निकाल लिया है। जबकि, दो की तलाश जारी है। घटना बैरसिया तहसील के ललरिया गांव में सोमवार शाम हुई थी। अंधेरा हो जाने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा था।

बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि ललरिया निवासी राज अहिरवार, नीलेश अहिरवार और एहतेशाम सोमवार शाम पांच-छह बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वह लौटकर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
तालाब किनारे मिले कपड़े

पुलिस के अनुसार, बैरसिया के ललरिया गांव के पास एक तालाब में कल शाम तीनों बच्चे नहाने के लिए गए थे। जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। इस बीच उनके कपड़े तालाब के किनारे मिले और एक बालक का शव तालाब में दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतकों की हुई पहचान

मृतक बच्चों की पहचान एहतेशाम (15), राज अहिरवार (13) और निलेश अहिरवार (13) निवासी लालरिया के रूप में हुई है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने बच्चों को बच्चों को अंतिम बार परवलिया रोड की तरफ जाते देखा था। परिजन उनकी तलाश करते हुए ललरिया से डेढ़ किमी आगे गए तो रात 9 बजे तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़ी मिलीं। टार्च का फोकस तालाब तालाब की ओर किया तो एक बालक का शव उतरा रहा था।

परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से राज अहिरवार का शव बाहर निकाला है। जबकि, दो बच्चों की तलाश अभी जारी है। गोताखोर देर रात सर्च करते रहे। सुबह फिर उन्होंने तलाश शुरू की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस का होगा आयोजन

15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस का होगा आयोजन

भोपाल वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, गरिमा, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य…

56 minutes ago
38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…

1 hour ago
इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…

1 hour ago
महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

1 hour ago
सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

11 hours ago