संविधान की प्रति हाथों में लहराने वालो की कांग्रेस ने ही बाबा साहब को दो बार चुनाव में हराने का किया था कार्य: गोपालसिंह इंजीनियर

संविधान की प्रति हाथों में लहराने वालो की कांग्रेस ने ही बाबा साहब को दो बार चुनाव में हराने का किया था कार्यगोपालसिंह इंजीनियर

सिद्दीकगंज में मनाई गई अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती

अंबेडकर परिसर निर्माण हेतु विधायक ने 15 लाख देने की घोषणा की

आष्टा
 जो कांग्रेस के युवराज,उनकी पार्टी के नेता दिनरात,सोते बैठते,खाते पीते हर जगह,हर स्थान पर बाबा साहब के लिखे संविधान की प्रति लहराते दिखते है,संविधान,संविधान चिल्लाते है,जरा उनसे केवल इतना पूछा जाये की संविधान की रक्षा की इतनी इतनी बड़ी बड़ी बातें चिल्ला चिल्ला कर करते हो तो आजादी के बाद देश मे हुए लोकसभा के चुनाब में उस ही संविधान के निर्माता,रचियता बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने,कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ा करके उनेह हरवाने का काम एक बार नही दो बार क्यो किया था.? ये कांग्रेस का दोहरा ओर दोगला चरित्र है । बाबा साहब ने जो संविधान हमे दिया आज उस संविधान के कारण ही आज गरीब,पिछड़े,अनुसूचित जाति,जनजाति,गरीब का देश का,समाज का उत्थान,विकास हुआ है ।

उक्त उदगार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज सिद्दीकगंज में डॉ बीआर अंबेडकर समिति द्वारा अंबेडकर जी एवं ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि कांग्रेस के दोहरे चेहरे को हम सब को पहचानना होगा,कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को धोखा दिया है । पहले उनेह दो बार चुनाव में हरवाया,फिर उनेह कांग्रेस के शासन के होते हुए भारत रत्न नही दिया गया । जब भाजपा के समर्थन वाली केंद्र में सरकार आई तब बाबा साहब को भारत रत्न दिया,आज पूरे देश मे पंचतीर्थ का विकास आपके सामने है जो भाजपा की ही देन है। कांग्रेस की निगाह हमेशा आपके वोट पर ही रहती है,अब आपको कांग्रेस को पहचानना होगा और यह भी तय करना होगा । भाजपा ने बाबा साहब के लिये देश मे ओर विदेश में क्या क्या किया उसको भी आपको देखना समझना होगा ।

इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने समिति की मांग पर अंबेडकर परिसर के साथ धर्मशाला भवन निर्माण हेतु 15 लाख की राशि देने की घोषणा की जिसका उपस्तिथ सभी नागरिको ने स्वागत किया । इस अवसर पर ग्राम में विशाल रैली निकाली गई । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर परिसर में लगाई गई बाबा साहब की प्रतिमा का लोकार्पण किया । कार्यक्रम में जोरावरसिंह दूधी,आत्माराम पचलासिया,बुलचन्द मालवीय,बलवंतसिंह बगाना,प्रेमनारायण सोलंकी
महेंद्रसिंह काजले,विजय नागेश्वरी,राजाराम दूधी,सोहन देलमी,सुनील चौहान सहित समिति के सभी सदस्यो ने विधायक का स्वागत सम्मान किया

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

40 seconds ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

6 minutes ago
CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

8 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर…

12 minutes ago
CG : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने शोभलाल यादव …

CG : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने शोभलाल यादव …

सूरजपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने जिले के अनेक परिवारों को स्वच्छ…

16 minutes ago
CG : लोधिमा में मनाया गया वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ कार्यक्रम …

CG : लोधिमा में मनाया गया वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ कार्यक्रम …

सूरजपुर । वन महोत्सव एवं ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0‘‘ अभियान के अंतर्गत आज…

25 minutes ago