पालिका अधिकारी और अकाउंटेंट की मिली भगत, सड़क बनाने की राशि कर्ज चुकाने में कर दी खर्च…

भोपाल

प्रभारी नगर पालिका अधिकारी और अकाउंटेंट को सड़कों के लिए मिली राशि से  डीजल खरीदी, कर्ज चुकाने, स्टेशनरी खरीदी करने सहित अन्य कामों पर राशि  खर्च करना भारी पड़ गया।  नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव  ने इस गंभीर वित्तीय अनियमितता के चलते कांटाफोड़ नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सैयद मकसूद अली और  अकाउंटेंट सतीश धावरीको निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर देवास द्वारा कराई गई जांच के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। कांटाफोड़ नगर परिषद में सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना तृतीय चरण में चौदह लाख एक हजार रुपए अनुदान और 24 लाख रुपए कर्ज दिया गया था।  इस राशि को मद परिवर्तन कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी और अकाउंटेंट ने अन्य कामों में भुगतान कर दी। इससे मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के विकास कार्य अवरुद्ध हुए है। इसे गंभीर अनियमितता माना गया है। सड़क बनाने की राशि से शिवशक्ति इंटरप्राइजेज के दस लाख रुपए के बिलों का भुगतान कर दिया गया। 5 लाख 57 हजार रुपए शिव शक्ति विद्युत को बांट दी।  4 लाख 43 हजार रुपए शिव शक्ति स्वच्छता के लिए दे दिए गए।

दो लाख रुपए का डीजल खरीद लिया गया। एक लाख 4 हजार 392 रुपए कर्ज की किस्त चुकाने में खर्च कर दिए।  इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, राधास्वामी स्टेशनरी से खरीदी, बाल किशन नागौरी को भुगतान, एमआरएफ निर्माण और अन्य मदों में 16 लाख 94 हजार 450 इस तरह कुल 38 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। अनियमित भुगतान पर निलंबित हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी और एकाउंटेंट को निलंबन अवधि जिला शहरी विकास अभिकरण देवास में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना…

18 minutes ago
CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

39 minutes ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

1 hour ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

1 hour ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

1 hour ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

1 hour ago