सागर जिले में बीना के पास ट्रेन की कपलिंग अचानक से टूटी, दो हिस्सों में बटी ट्रेन

सागर

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जो बीना रेलवे स्टेशन से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। उसका इंजन चलती ट्रेन से ट्रेन में लगे स्पेयर कोच लेकर करीब 100 मीटर आगे निकल गया और बाकी ट्रेन के कोच खड़े रह गए। यात्री इंजन के वापस आने का इंतजार करते रहे।

बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बों की कपलिंग बीना से मुंगावली के बीच खुल गई। इस बीच ट्रेन के इंजन से जुड़े सात डिब्बे आगे निकल गए। बाकी गाड़ी का सारा रैक पीछे छूट गया। सीबीसी (सेंट्रल बफर कपलिंग) और स्क्रू कपलिंग के लिए योग पिन आती है। इसी से वह जुड़ती है। एलएचबी के नए कोच आगे लगे थे, जिनकी योग पिन हटने के कारण अलग हो गई थी।

महादेव खेड़ी स्टेशन पर बाकी रैक देख गाड़ी वापस लौटी और इसके बाद पीछे छोटे प्रॉपर रैक को गार्ड और ऑपरेटिंग स्टॉफ के जरिए जोड़ा गया, जिसके चलते करीब 45 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस अपने समय पर बीना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। बीना से रवाना होने के बाद बीना रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर महादेव खेड़ी स्टेशन के पास अचानक ट्रेन में लगे स्पेयर कोच लेकर इंजन करीब 100 मीटर आगे चला गया और बाकी ट्रेन पीछे खड़ी रह गई।

अचानक हुई घटना को देख ट्रेन में मौजूद यात्री परेशान हो गए, जिसके बाद इंजन स्पेयर कोच के साथ वापस आया। बाकी बोगियां को जोड़ने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, जिसमें करीब 45 मिनट का वक्त लग गया। हालांकि, इंजन स्पेयर कोच लेकर ट्रेन से कैसे निकल गया, यह जांच का विषय है। रेल अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल, इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago