बड़ोदिया में छोटी कालीसिंध नदी की पुलिया पर पिकअप वाहन चालक बाढ़ में फंस गया

उज्जैन
 माकड़ोन क्षेत्र के बड़ोदिया में छोटी कालीसिंध नदी की पुलिया पर दोपहर एक पिकअप वाहन चालक बाढ़ में फंस गया। पानी का तेज बहाव होने के कारण चालक वाहन के उपर चढ़ गया था। सूचना मिलने पर हाेमगार्ड जवानों ने चालक को बचाया। चालक वाहन में धनिया लेकर जयपुर जा रहा था।

छोटी कालीसिंध नदी पर बनी है पुलिया

होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि माकड़ोन क्षेत्र के बड़ोदिया में छोटी कालीसिंध नदी पर पुलिया बनी हुई है। नदी में उफान के कारण पुलिया डूब गई थी। पानी का तेज बहाव होने के बाद भी महेंद्र पुत्र उमराव यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ठिकरिया काेटपुतली जयपुर राजस्थान पुलिया से पिकअप वाहन लेकर गुजर रहा था।

लगातार बढ़ रहा था पानी

    बीच पुलिया पर वाहन फंस गया था। पानी लगातार बढ़ रहा था। बहाव अधिक होने के कारण चालक महेंद्र अपनी जान बचाने के लिए वाहन के ऊपर चढ़ गया था।

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना होमगार्ड जवानों को दी थी। इस पर माकड़ोन डीआरसी के होमगार्ड जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन चालक महेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    वाहन में महेंद्र के अतिरिक्त कोई और व्यक्ति सवार नहीं था। जवानों के साहस के कारण युवक की जान बच गई थी।

    वाहन चालक महेंद्र ने बताया कि वह वाहन में धनिया लेकर जयपुर जा रहा था। मगर रास्ते में पानी में फंस गया।

    उज्‍जैन जिले के माकड़ोन क्षेत्र के बड़ोदिया में छोटी कालीसिंध नदी पर पुलिया नदी में उफान के कारण डूब गई थी। पानी में फंसे वाहन चालक को सकुशल निकाल लिया गया

    -संतोष कुमार जाट, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड

हरियाली अमावस्या पर 65 जवानों की लगाई ड्यूटी

हरियाली अमावस्या के स्नान पर्व पर उज्जैन में देशभर से शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, सिद्ध आश्रम घाट सहित विभिन्न घाटों पर होमगार्ड व एसडीआरएफ के 65 अधिकारी, कर्मचारी एवं जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। जवानों के पास मोटर बोट एवं आपदा उपकरण थे। रामघाट, केडी पैलेस, मंगलनाथ, त्रिवेणी एवं सिद्धवट घाट पर तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई। बारिश में नदी के तेज बहाव होने से जवान गिरते पानी में छाता लेकर लाइफ जैकेट पहने मुस्तैदी से घाट पर निगरानी करते रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवहन सचिव ने बस संचालकों और अधिकृत वेंडरों के साथ की समीक्षा बैठक

परिवहन सचिव ने बस संचालकों और अधिकृत वेंडरों के साथ की समीक्षा बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…

29 minutes ago
MP ट्रांसको का बड़ा कदम, वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च; बिल से भुगतान तक होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग

MP ट्रांसको का बड़ा कदम, वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल लॉन्च; बिल से भुगतान तक होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग

एमपी ट्रांसको ने लॉन्च किया वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल बिल से लेकर भुगतान तक की रियल-टाइम ट्रैकिंग…

49 minutes ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नितिका आकरे ने जीता कांस्य पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नितिका आकरे ने जीता कांस्य पदक

भोपाल  मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एथलेटिक्स अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी…

49 minutes ago
आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, 2 हजार मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान

आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, 2 हजार मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान

भोपाल भोपाल के प्रतिष्ठित रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस के अवसर पर आज  शुक्रवार को…

54 minutes ago
MP में फिर शुरू होंगे प्रमोशन! 4.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

MP में फिर शुरू होंगे प्रमोशन! 4.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

भोपाल  मध्यप्रदेश के सरकारी सेवकों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों…

54 minutes ago
पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

10 hours ago